Google का Gboard ऐप, नए इमोजी, स्टिकर्स और GIF फीचर्स से भरपूर
आज के समय में लगभग सभी लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। साथ ही अपने फोन में कई चैटिंग ऐप्स का इस्तेमाल भी करते हैं। आजकल काफी समय से इमोजी, GIF's जैसी चीजें काफी पॉपुलर हो रही हैं। इंस्टाग्राम, फेसबुक और अब WhatsApp में इन फीचर्स को पेश किया जा रहा है। जिसे लोग काफी इस्तेमाल कर रहे हैं। इन फीचर्स से यूजर्स अपनी बातें काफी कम समय में पेश कर पाते हैं। जो मनोरंजन के लिए भी काफी इस्तेमाल किए जाते हैं।

हालांकि कई बार ऐसा होता है कि हम किसी यूजर को बातचीत से मिलता जुलता इमोजी या GIF भेजना चाहते हैं, लेकिन वह हमें समय पर नहीं मिल पाता है। ऐसे में यूजर्स को काफी समय लग जाता है। बता दें, गूगल ने अपने यूजर्स के लिए इस परेशानी का हल निकाल लिया है। गूगल ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए Gboard ऐप को पेश किया है।
Gboard ऐप के फायदें
Gboard ऐप की खास बात यह है कि ऐप यूजर्स को बताएगा कि चैट के दौरान आपको कौन-सा इमोजी या फिर GIF भेजना है। बता दें, गूगल एआई (AI) टूल का इस्तेमाल करने जा रहा है ताकि वह यूजर्स को बेहतरीन इमोजी, GIF फोटोज़ और स्टिकर्स पेश कर सकें। इस टूल से यह फायदा होगा कि जब यूजर अपने दोस्तों या फिर किसी के भी साथ चैट या बातचीत करेंगे तो उस दौरान यह टूल उस चैट से कोई शब्द उठाकर उससे संबंधित इमोजी, GIF फोटो या फिर स्टिकर देगा। जिसे तुरंत भेजा जा सकता है।
यह ऐप यूजर्स को चैट मजेदार बनाने में मदद करेगा। इस ऐप की जानकारी गूगल, Gboard की प्रोडक्ट लीड आंगना घोष ने ब्लॉग के जरिए दी। घोष ने बताया कि Google ने फीचर को कई भाषाओं और कई तरह के कंटेंट के साथ पेश करने की योजना बनाई है। जिससे यूजर्स को चैट करने में काफी आसानी होगी। इस सुविधा को पूरी तरह से यूजर्स के डिवाइस पर संसाधित किया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ये सुझाव निजी हैं।
बता दें, इससे पहले सितंबर में काफी अफवाहें सामने आई थी कि Google अपने कीबोर्ड के अंदर GIF और इमोजी के लिए बेहतर उत्पादन पेश करने के तरीकों पर काम कर रहा है। हालांकि अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है कि इस ऐप को iOS यूजर्स के लिए कब उपलब्ध कराया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








