गूगल के नए पिक्सल स्मार्टफोन के इस दिन लॉन्च होने की संभावना
गूगल के स्मार्टफोन के लॉन्च होने का लोगों को काफी समय से इंतजार है। खबर आ रही है कि कंपनी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Pixel 3a और Pixel 3a XL को अपने 2019 I/O डेवलपर कॉन्फ्रेंस में 7 मई को लॉन्च करने वाली है। बता दें, ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट पर इन दोनों स्मार्टफोन को टीज किया गया है। शेयर किए गए टीजर पेज पर "Something big is coming to the Pixel universe" लिखा गया है, जिसके साथ लॉचिंग डेट भी बताई गई है।

पेज के मुताबिक स्मार्टफोन्स को भारत में 8 मई को लॉन्च किया जाएगा। गूगल के Pixel 3a और पिक्सल 3a XL को लेकर काफी लीक्स सामने आ चुकी हैं। वहीं, Pixel 3a XL को पॉप्युलर बेंचमार्क प्लेटफॉर्म Geekbench भी देखा जा चुका है। इसी के साथ Pixel 3a स्मार्टफोन को भी Geekbench पर लिस्ट किया गया था।
Pixel 3a XL, Pixel 3a स्पेसिफिकेशन
Pixel 3a XL स्मार्टफोन की बात करें तो कंपनी अपने स्मार्टफोन को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 SoC के साथ लॉन्च कर सकती है। वहीं, Pixel 3a स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 670 SoC के साथ लॉन्च किया जा सकता है। जाहिर है कि ऐसे में इPixel 3a स्मार्टफोन Pixel 3a XL का टोन-डाउन वर्जन होगा। लीक्स की मानें तो Pixel 3a स्मार्टफोन को 4GB रैम के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं, स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर काम करेगा। ऐसा माना जा रहा है कि Pixel 3a और Pixel 3a XL को गूगल बढ़ती मिड-रेंज मार्केट में अपना पहुंच स्थापित करने के लिए लॉन्च करने जा रहा है।
बता दें, Pixel 3 को कंपनी ने भारत में 56,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था, जो काफी ज्यादा है। इसी के चलते कंपनी के स्मार्टफोन हाई रेंज के अंदर आ जाते हैं। ऐसे में मिड-रेंज सेगमेंट में अपने आपको मजबूत करने के लिए गूगल Pixel 3a को $300 यानी लगभग 21,000 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च कर सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








