गूगल का तारा अब हर क्षेत्र में देगा सुपर हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी
गूगल जल्द ही अपना नया प्रोजेक्ट तारा लॉन्च करने जा रहा है। जिसका मकसद देश के दूरदराज इलाकों में हाई-स्पीड इंटरनेट प्रोवाइड कराना होगा। इस प्रोजेक्ट के तहत लाइट बीम के इस्तेमाल से टेलिकॉम कनेक्टिविटी और हाई-स्पीड इंटरनेट देने के लिए सुपर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा।
सुपर हाई स्पीड इंटरनेट के लिए नया प्लान
हालांकि, ये टेक्नोलॉजी काफी मुश्किल है, जिसमें एक बेहद पतले और इनविजिबल बीम के द्वारा हवा में सुपर हाई स्पीड पर डाटा ट्रांसमिट किया जाता है। इसमें केबल्स नहीं होते लेकिन फाइबर की तरह होता है। आइए आपको इस नई टेक्नोलॉजी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।
कैसे काम करेगी ये टेक्नोलॉजी
इस टेक्नोलॉजी के जरिए बिल्डिंग्स और दूसरी जगह लगाए गए सर्वरों के ट्रांसमीर्टर्स और रिसीवर के बीच रेडियो वेव नहीं बल्कि लाइट बीमा को भेजा जाएगा। फिलहाल ग्राहकों को 1 गीगाबाइट प्रति सेकंड स्पीड मिलती है। लेकिन इस नई टेक्नॉलजी के आने से ये स्पीड बढ़कर 20 गीगाबाइट्स प्रति सेकंड तक हो सकती है।
टावरों पर बोझ होगा कम
गूगल की इस प्रोजेक्ट के लिए तीन बड़ी कंपनियों से बात चल रही है। इसका फायदा ये होगा कि बिना केबल के लोगों को हाई-स्पीड इंटरनेट मिलेगा। जिससे टावरों पर बोझ कम होगा। पिछले कुछ सालों में भारत में इंटरनेट यूज़ करने वालों की संख्या काफी बढ़ी है और इस वजह से टॉवरों पर बोझ भी बढ़ा है। इसका नतीजा हुआ कि इंटरनेट की स्पीड पर फर्क पड़ने लगा और वो लगातार कम होने लगी। इन्हीं समस्याओं का समाधान करने के लिए गूगल ने इस प्रोजेक्ट का ऐलान किया है और इसके लिए तीन बड़ी कंपनियों से बातें हो रही हैं।
भारत के आंध्र प्रदेश में शुरू होगी प्रोजेक्ट
रिपोर्टस के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को भारत के आंध्र प्रदेश और अफ्रीका के केन्या में सबसे पहले शुरू किया जाएगा। गूगल के प्रोजेक्ट X के मुताबिक, उनकी टीम टेलिकॉम कंपनियों, इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स और दुनियाभर की सरकारों के साथ इस टेक्नोलॉजी पर बात चल रही है। गूगल के बारे में या फिर टेक्नोलॉजी वर्ल्ड के किसी भी ख़बर को जानने और टेक्नोलॉजी की किसी भी टिप्स और ट्रिक्स जानने के लिए आप हमारी वेबसाइट हिंदी गिज़बॉट से जुड़ सकते हैं। इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज पर भी जाकर टेक्नोलॉजी की सभी ख़बरों से अपडेट रह सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








