Home
News

Google सर्च सर्विस में होगा बड़ा बदलाव, कई नए फीचर्स का होगा फायदा

गूगल दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है और इसे ज्यादा भरोसेमंद ब्राउजर भी माना जाता है। हमें दुनिया की कोई भी चीज सर्च करनी हो तो हम झट से गूगल से पूछते हैं। ऐसे में अगर गूगल में कोई भी बदलाव होता है तो उसका असर पूरी दुनिया पर पड़ता है। हालांकि ये काफी आसान इंटरफेस वाला ब्राउजर है। लेकिन खबरों के मुताबिक, गूगल अपने ब्राउजर में एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है।

Google सर्च सर्विस में होगा बड़ा बदलाव, कई नए फीचर्स का होगा फायदा

गूगल करेगा बड़ा बदलाव

गूगल की इंटरनेट सर्फिंग को आसान बनाने के लिए ये बदलाव हो रहा है। इससे आपके इंटरनेट सर्च करने का तरीका बदल जाएगा। गूगल एक नया फीचर जारी करने जा रहा है।

जिसके मुताबिक किसी भी वेबसाइट को ओपन करने से पहले आप उसे प्रीव्यू कर सकेंगे। फिर आप तय कर पाएंगे कि आपको उस वेबसाइट पर विजिट करना है या नहीं। इससे टाइम और डेटा दोनों की बचत होगी।

कैसे काम करेगा गूगल का नया फीचर

मान लीजिए कि आप गूगल पर कुछ भी सर्च करते हैं, जैसे- खाना कैसे बनाएं? ऐसा सर्च करने पर आपको कई सारी वेबसाइट के लिंक दिखाई देते हैं। जिनपर क्लिक करने के बाद ही आप जान पाते हैं कि इसका कॉन्टेंट कैसा है, वेबसाइट का इंटरफेस कैसा है आदि। लेकिन गूगल का फीचर आपको ये सारी बातें पहले ही बता देगा।

नए फीचर की मदद से आपको रिजल्ट में शो हुई वेबसाइट्स के लिंक पर क्लिक नहीं करना है बल्कि उस पर सिर्फ कर्सर लाना है। इससे आपको उस वेबसाइट के बारे में पता चल जाएगा। जैसे आप उस वेबसाइट का थोड़ा बहुत कॉन्टेंट पढ़ पाएंगे, उसका इंटरफेस जान पाएंगे।

इसके बाद आप बिना वेबसाइट ओपन किए ही ये तय कर पाएंगे कि लिंक पर क्लिक करें या नहीं। गूगल का नया फीचर आपके समय और डेटा दोनों की बचत करने में ही मददगार होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google is the world's largest search engine and is also considered a more reliable browser. If we want to search for anything in the world, then we immediately ask Google. In such a situation, if there is any change in Google, then it affects the whole world.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X