मैसेज भेजो या फोटो क्लिक करो, सब कुछ करेगा Google का नया 'स्मार्ट' चश्मा!
Android XR Glasses: Google ने कैलिफोर्निया में चल रहे I/O 2025 डेवलपर इवेंट के दौरान कई इनोवेटिव प्रोडक्ट्स और AI टूल्स का खुलासा किया है। इस बार कंपनी का खास फोकस Gemini AI इंटीग्रेशन और वर्चुअल-रियलिटी एक्सपीरियंस (XR) पर है।
सबसे बड़ी घोषणा रही Gemini-पावर्ड Android XR Glasses की, जिसे गूगल ने Samsung के साथ मिलकर तैयार किया है। आइए जानते हैं इस स्मार्ट चश्मे की खासियत क्या है?

Android XR Glasses: फीचर्स और पार्टनरशिप
गूगल के Android XR Glasses अब सिर्फ एक कॉन्सेप्ट नहीं रह गए हैं। कंपनी ने बताया है कि वह Samsung, Warby Parker और Gentle Monster जैसे प्रमुख ग्लास ब्रांड्स के साथ मिलकर स्मार्ट ग्लासेस बना रही है। साथ ही भविष्य में Kering Eyewear जैसे और भी ब्रांड्स को शामिल करने की योजना है।
मेन स्पेसिफिकेशन
- इन ग्लासेस में कैमरा, माइक्रोफोन और स्पीकर मौजूद होंगे।
- स्मार्टफोन से कनेक्ट होकर ये हैंड्स-फ्री एक्सेस देंगे
- Gemini AI इंटीग्रेशन से ये यूजर के आसपास के माहौल को समझ सकेंगे।
- इन-लेंस डिस्प्ले के जरिए यूजर को जरूरत पड़ने पर आंखों के सामने ही सूचना दिखाई जाएगी।
Gemini AI की ताकत से लैस
गूगल ने अपने जैमिनी मॉडल्स के अपडेट्स के साथ यह भी बताया कि इन XR Glasses में जैमिनी AI की ताकत से स्मार्ट असिस्टेंस मिलेगा। इसका मतलब है कि ये ग्लासेस न सिर्फ आपकी कमांड पर काम करेंगे, बल्कि आपके परिवेश को समझकर कॉन्टेक्स्टुअल जानकारी भी देंगे।
रियल-टाइम ट्रांसलेशन और अन्य स्मार्ट फीचर्स
I/O इवेंट के दौरान कंपनी ने एक डेमो में दिखाया कि ये ग्लासेस कैसे रियल वर्ल्ड में काम करेंगे।
- दोस्तों को मैसेज भेजना
- अपॉइंटमेंट शेड्यूल करना
- टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन लेना
- फोटो क्लिक करना
और सबसे खास रियल टाइम ट्रांसलेशन, जिसमें दो भाषाएं बोलने वाले लोग बातचीत कर सकते हैं और ग्लासेस सबटाइटल्स के रूप में ट्रांसलेशन दिखाते हैं।
डेवलपर्स के लिए प्लेटफॉर्म और हार्डवेयर
Google ने यह भी बताया कि कंपनी एक यूनिफाइड सॉफ्टवेयर और रेफरेंस हार्डवेयर प्लेटफॉर्म पर काम कर रही है, जिससे थर्ड पार्टी डेवलपर्स भी स्मार्ट ग्लासेस के लिए ऐप्स और फीचर्स बना सकें। डेवलपर्स को यह प्लेटफॉर्म 2025 के अंत तक उपलब्ध कराया जाएगा।
कंपनी ने अभी से कुछ चुनिंदा यूजर्स को प्रोटोटाइप टेस्टिंग के लिए उपलब्ध कराए हैं, जिनसे फीडबैक लिया जा रहा है। आने वाले महीनों में Google और अपडेट्स साझा करेगा।
Meta और Apple से सीधा मुकाबला
गूगल का यह कदम अब सीधे मेटा के Ray-Ban Meta Glasses और एपल के अपकमिंग स्मार्ट ग्लासेस को टक्कर देने वाला माना जा रहा है। खास बात ये है कि एपल अपने ग्लास प्रोजेक्ट पर WWDC 2025 में जानकारी दे सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








