गूगल ने खोला दुनियां का पहला टैबलेट साइबर कैफे
अफ्रीका के सेलेगल की राजधानी डाकर की धूल भरी गलियों में सभी सभी लोग रोज अपना अपना काम करने में व्यस्त रहते हैं, महिलाएं कपड़े धोने का काम करतीं हैं, बच्चे धूप में खेल रहे होते हैं लेकिन गूगल डाकर में एक नई इंटरनेट क्रांती करना चाहता है इसकी शुरुआत करते हुए, गूगल ने डाकर में दुनिया का पहला टैबलेट इंटरनेट कैफे खोला हैं। जहां पर लोग टैबलेट में इंटरनेट सर्फिंग कर सकते हैं।
अफ्रीका में गूगल के हेड टाइडेनी डिमी के अनुसार ये पहला ऐसा कैफे है जहां पर सारा काम टैबलेट में होगा। गूगल के अनुसार वो अफ्रीकी देशों में ट्रेडीशनल साइबर कैफे के ट्रेंड को खत्म करना चाहता है।

सेलेगल में 2007 से साइबर कैफे चला रहे मेडयॉने सिक का कहना है उन्हें सबसे ज्यादा दिक्कत पॉवर कट की है, इसके अलावा जब कस्टमर को एक्ट्रा बिल देना पड़ता है तो उसे भी दिक्कत होती है।
मेडयॉने सिक के साइबर कैफे इक्यूनॉक्स में इस समय 15 टैबलेट्स है इसके अलावा वीडियो चैटिंग के प्राइवेट कैबिन भी बने हुए हैं। हालाकि एक किनारे तीन पीसी भी लगे हुए है लेकिन ज्यादातर कस्टमरों को पीसी प्रयोग करने में कोई दिलचस्पी नहीं होती। इससे उनका बिजली का बिल तो बचता ही है साथ में इलेक्ट्रिकसिटी जाने का झंझट भी नहीं।


Click it and Unblock the Notifications








