गूगल ले कर आया बोलने वाला जूता
अभी तक आपने बोलने वाले कई गैजेट देखें होगें लेकिन गूगल अपनी वर्कशॉप में अब एक ऐसा जूता लाया है जो आपको बोल कर हर चीज की जानकारी देगा। गूगल ने इसे टॉकिंग शूज का नाम दिया है। इन अनोखे टॉकिंग शू की मदद से न सिर्फ आप अपनी लोकेशन जान सकेंगे बल्कि ये जूते आपको सही रास्ता भी बताएंगे। साथ ही ये जूते आपकी एक्टीविटी पर नजर भी रखेंगे। यूजर जूतों की मद्द से अपनी एक्टीविटी को फेसबुक और ट्विटर में सीधे अपडेट कर सकते हैं जैसे अगर आप सुबह ये जूते पहन कर कहीं जा रहें हैं तो फेसबुक पर अपना स्टेट्स अपडेट कर सकते हैं।

गूगल ने इन अनोखे जूतों में एक कंप्यूटर और स्पीकर लगा रखा है इसके अलावा जूतों में लगे एक्सलरोमीटर, जाइरोस्कोप और प्रेशर सेंसर आपके हर मूवमेंट पर नजर रखेंगे। अगर आप गलत तरीके से चलते हैं या फिर कहीं रुक जाते हैं तो ये जूते बोलकर आपसे पूछेंगे कि आप क्यों रुके हैं या फिर गलत चल रहे हैं। पिछले हफ्ते टेक्सस में साउथवेस्ट फेस्टिवल के दौरान गूगल ने अपने नए अनोख जूतों की झलक दिखाई।
एबीसी न्यूज के मुताबिक एडवर्टाइजिंग आर्ट्स टीम के प्रमुख अमन गोविल ने बताया कि ये जूते अभी एक्सपेरिमेंट पीरियड में हैं साथ हम इन्हें रोजमर्रा की चीज़ों को कनेक्ट करने के बारे में सोंच रहें हैं।


Click it and Unblock the Notifications








