Home
News

Google 13 अगस्त को Pixel 9, Foldable, Pixel watch 3, Gemini और बहुत कुछ करेगा लॉन्च, जानें क्या कुछ होगा खास

Google का अगले महीने सबसे बड़ा हार्डवेयर इवेंट 13 अगस्त को होने जा रहा है। जिसमें कंपनी अपने नए फ्लैगशिप, Pixel 9, Pixel watch 3 और Gemini के साथ बहुत कुछ पेश करेगी। तो आइए आपको आगे इस इवेंट में लॉन्च किए जाने वाले सभी प्रोडक्ट्स से क्या कुछ उम्मीद किया जा सकता है, डिटेल्स में बताते हैं।

गूगल ने हाल ही में ऐलान किया है कि, इस इवेंट के तहत कंपनी आगामी फ्लैगशिप, Google Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro Fold का अनावरण करेगी।

Google Pixel 9, Foldable के साथ ये प्रोडक्ट्स होंगे लॉन्च, जानिए

इतना ही नहीं X (पूर्व में Twitter) पर पोस्ट ने यह भी खुलासा हो चुका है कि, आने वाले डिवाइस Gemini AI के साथ बहुत अधिक एकीकृत होंगे। पोस्ट के बाद यह कंफर्म हो गया है कि, कंपनी इन स्मार्टफोन पर Gemini द्वारा संचालित AI फैसलिटी पर अधिक फोकस करेगी।

भारत में Google का पहला फोल्डेबल फोन Pixel 9 Pro Fold होगा- गौरतलब है कि, पिछले हफ्ते Google ने X पर अपने दो सबसे प्रीमियम आगामी डिवाइस Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro Fold की डिटेल्स शेयर की है। जिसके रियर पैनल के ऊपरी हिस्से, कैमरा आइलैंड और जेमिनी के डिटेल के अलावा कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Google Pixel 9, Foldable के साथ ये प्रोडक्ट्स होंगे लॉन्च, जानिए

जहां Google Pixel 9 Pro अपने पहले Pixel 8 pro मॉडल से काफी मिलता-जुलता है। वहीं Google Pixel 9 Pro Fold जो कंपनी का दूसरा फोल्डेबल फोन है ये भी कई मायनों में खास होने वाला है।

Google का पहला फोल्डेबल Pixel Fold लॉन्च किया गया था, लेकिन इसे भारत में उपलब्ध नहीं कराया गया है। लेकिन इस बार Google ने कंफर्म किया है कि, यह स्मार्टफोन भारत में भी लॉन्च किया जाएगा।

Google Pixel 9, Foldable के साथ ये प्रोडक्ट्स होंगे लॉन्च, जानिए

आधिकारिक टीजर में Pixel 9 Pro Fold को शानदार डिजाइन के साथ डुअल-पिल-शेप्ड कैमरा कटआउट के साथ दिखाया गया है। टीजर में इनर स्क्रीन पर कैमरा नहीं दिखाई दिया है।

लेकिन रिपोर्ट्स से मिले हिंट के अनुसार फोन में स्क्रीन के बाईं ओर एक पंच-होल कैमरा होगा, जो पहले फोल्ड के बेजल-माउंटेड कैमरे से एक डिजाइन अपग्रेड है, जो कम बेजल साइज के कारण संभव हुआ है।

Google Pixel 9, Foldable के साथ ये प्रोडक्ट्स होंगे लॉन्च, जानिए

जारी टीजर में हार्डवेयर से ज्यादा डिवाइस में एकीकृत Gemini AI पर जोर दिया गया है। दोनों में टैगलाइन है 'A (फोल्डेबल) फोन जो Gemini युग के लिए बनाया गया है' जो AI-थीम वाले तकनीकी इवेंट की लंबी लाइन में लेटेस्ट के लिए मंच तैयार करता है।

Google Pixel Watch 3- आगामी Google Pixel Watch 3 के बारे में अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई डिटेल शएयर नहीं किया गया है, लेकिन अफवाहों की मानें तो Pixel Watch 3 में पहले की Pixel वॉच की तुलना में बड़ी स्क्रीन और पतले बेजल्स मिल सकते हैं।

Google Pixel 9, Foldable के साथ ये प्रोडक्ट्स होंगे लॉन्च, जानिए

अन्य लीक के अनुसार Pixel Watch 3 अपने पहले की तुलना में अधिक ब्राईटनेस 2,000-नाइट डिस्प्ले और पतले बेजल मिल सकते हैं। ये Google की फॉर्म और फंक्शन दोनों को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

हाल ही में FCC फाइलिंग के जरिए यह भी पुष्टि की गई है कि, इसमें अल्ट्रा-वाइडबैंड (UWB) चिप, Google के बेहतर Find My Device नेटवर्क के साथ संरेखित उन्नत स्थान ट्रैकिंग क्षमताओं का सुझाव देता है।

इसके अलावा Pixel Watch 3 में कथित तौर पर दो साइज 41mm और 45mm में आएगा, जो अलग-अलग प्राथमिकताओं और कलाई के आकार को समायोजित करेगा। ये वॉच क्वालकॉम के W5 चिपसेट द्वारा संचालित होंगे। जिनमें एक पावरफुल बैटरी लाइफ की फैसलिटी दिए जाने की उम्मीद है, इसके बड़े मॉडल में 420mAh की बैटरी दी जा सकती है।

Google Pixel Buds Pro 2- इस लॉन्चिंग इवेंट में नया TWS, Pixel Buds Pro 2 भी पेश किया जाएगा। Pixel Watch 3 की तरह अभी ऑफिशियली तौर पर इसे लेकर कुछ भी सामने नहीं आया है, लेकिन रिपोर्ट्स और लीक के अनुसार नए Pixel Buds Pro 2 केस में 650mAh की बैटरी क्षमता मिलेगी।

इन ईयरबड्स में बिना नॉइज कैंसलेशन के 31 घंटे तक की बैटरी लाइफ है। चार्जिंग केस में वायर्ड और वायरलेस दोनों तरह की चार्जिंग सपोर्ट होने की उम्मीद है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google to launch Pixel 9, foldables, Pixel watch 3, Gemini and more on August 13, Here's What To Expect
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X