Google का नया Privacy Update: अब Search से हटवा सकेंगे Aadhaar, Passport और Voter ID जैसी डिटेल्स
Google Updates:आज के डिजिटल दौर में ऑनलाइन प्राइवेसी एक बड़ी चिंता बन चुकी है। कई बार हमारी निजी जानकारी जैसे फोन नंबर, ईमेल या यहां तक कि सरकारी ID नंबर भी इंटरनेट पर गलती से सार्वजनिक हो जाते हैं। ऐसे मामलों में पहचान की चोरी (Identity Theft) और डेटा के गलत इस्तेमाल का खतरा बढ़ जाता है।
इसी को ध्यान में रखते हुए Google ने अपने लोकप्रिय टूल 'Results About You' को अपडेट किया है। अब यूजर्स Google Search से सिर्फ फोन नंबर या एड्रेस ही नहीं, बल्कि Aadhaar Card, Passport, Driving Licence और Voter ID जैसी संवेदनशील जानकारी भी हटाने का अनुरोध कर सकते हैं।

पहले क्या सुविधा थी?
अब तक Google का 'Results About You' फीचर मुख्य रूप से यूजर्स को ये विकल्प देता था कि वे Search Results से कुछ जानकारी ही हटा सकते थे।
- फोन नंबर
- ईमेल ID
- घर का पता
- अन्य संपर्क जानकारी
हालांकि अब Google ने इसे और ज्यादा पावरफुल बना दिया है।
अब कौन-कौन सी जानकारी हटाई जा सकेगी?
Google के नए अपडेट के बाद यूज़र्स अब Search से इन चीजों को हटाने का अनुरोध कर सकते हैं।
- Passport नंबर
- Aadhaar Card डिटेल्स
- Voter ID नंबर
- Driving Licence जानकारी
- अन्य सरकारी पहचान दस्तावेज
अगर ये जानकारी किसी वेबसाइट पर पब्लिकली दिखाई दे रही है और Google Search में भी आ रही है, तो अब यूजर इसे छिपाने के लिए रिक्वेस्ट भेज सकते हैं।
Google ने यह कदम क्यों उठाया?
Google का कहना है कि यह अपडेट लोगों को उनके ऑनलाइन डेटा पर ज्यादा कंट्रोल देगा। इससे पहचान की चोरी से बचाव, पर्सनल डेटा का गलत इस्तेमाल रोकना और डिजिटल सुरक्षा बढ़ाना जैसे फायदे होंगे।
आज के समय में साइबर फ्रॉड और स्कैम तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में यह फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
डेटा वेबसाइट से Delete नहीं होगा
Google ने साफ किया है कि यह टूल केवल Google Search Results से लिंक हटाता है। इसका मतलब यह है कि जानकारी Google Search में नहीं दिखेगी, लेकिन ऑरिजनल वेबसाइट पर डेटा मौजूद रहेगा।
अगर यूजर पूरी तरह डेटा हटाना चाहते हैं, तो उन्हें वेबसाइट के मालिक या एडमिन से भी संपर्क करना होगा। फिर भी Search से हटने के बाद जानकारी ढूंढना काफी मुश्किल हो जाता है।
इस फीचर का इस्तेमाल कैसे करें?
Google ने इसे यूज़र-फ्रेंडली बनाया है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
- Google App खोलें
- अपने Profile पर जाएं
- 'Results About You' सेक्शन चुनें
- अपनी पर्सनल जानकारी जोड़ें
- Google Search में स्कैन करेगा
- अगर जानकारी मिले, तो आपको Alert मिलेगा
- आप Removal Request भेज सकते हैं
- एक ही जगह पर Request का Status ट्रैक कर सकते हैं
Google का कहना है कि इसमें दी गई जानकारी strong encryption से सुरक्षित रहती है।
नए Results आने पर Alert भी मिलेगा
एक और बड़ा फायदा यह है कि Google यूज़र्स को notify करेगा अगर भविष्य में उनकी कोई नई पर्सनल जानकारी Search Results में दिखती है। इससे यूज़र जल्दी action ले सकते हैं।
Explicit Images हटाने की प्रक्रिया भी आसान
Google ने एक और प्राइवेसी अपडेट किया है। अब यूज़र non-consensual explicit इमेज हटाने के लिए कुछ कदम उठाने होंगे।
- Image Result के पास दिए गए तीन-डॉट मेन्यू पर टैप करें।
- Remove option चुनें
- Multiple images के लिए सिंपल फॉर्म सबमिट करें।
- Google भविष्य में ऐसी similar images को दोबारा दिखने से रोकने की कोशिश करेगा।
अभी कहां रोलआउट हो रहा है?
ये नए फीचर्स फिलहाल सबसे पहले United States में शुरू किए गए हैं। Google ने कहा है कि जल्द ही इसे अन्य देशों में भी विस्तार दिया जाएगा।
यूज़र्स के लिए बड़ा प्राइवेसी कदम
- Google का यह अपडेट उन लोगों के लिए राहत की खबर है जो अपनी निजी जानकारी को ऑनलाइन सुरक्षित रखना चाहते हैं।
- Aadhaar, Passport और Voter ID जैसी डिटेल्स को Search से हटाने का विकल्प डिजिटल सुरक्षा के लिहाज से बेहद जरूरी था।
- आने वाले समय में जब यह फीचर भारत समेत अन्य देशों में आएगा, तो लाखों यूजर्स को इसका फायदा मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications