भारतीय भाषा भी समझ सकेगा गूगल वॉयस
गूगल वॉयस को और बेहतर करने के उद्देश्य में गूगल इंडिया ने कुछ दिनों पहले दिल्ली में गूगल कैफे का आयोजन किया था जिसमें उपभोक्ताओं के लिए सर्च एक्सपीरियंस, भारतीय एक्सेंट में इंगलिश वॉईस सर्च, नॉलेज ग्राफ और गूगलनाउ का प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर गूगल इंडिया के हेड ऑफ मार्केटिंग संदीप मेनन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस इवेंट की मदद से हम अपने उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने की कोशिश हमेशा करते रहेंगे ताकि यूजर को ज्यादा तेजी से बेहतर सर्च रिजल्ट मिल सकें। इवेंट के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बाय चुंग भूटिया, गायक और मॉडल शिबानी दांडेकर और शेफ कुणाल कपूर मौजूद थे।
<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/kqXLhWND358" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications








