Home
News

गूगल ने भी नए साल का किया स्वैग से स्वागत

आज पूरी दुनिया में नए साल में दस्तक दे दी है। भारत समेत पूरी दुनिया के अलग-अलग देशों ने नए साल का भव्य स्वागत किया। पूरी दुनिया ने रात में नए साल का जमकर स्वागत किया। इस स्वागत पेशी में गूगल कैसे पीछे रह सकता है। दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने भी अपने अंदाज में नए साल का स्वागत किया है। गूगल ने नए साल का स्वागत करते हुए एक शानदार डूडल बनाया है।

गूगल ने भी नए साल का किया स्वैग से स्वागत

गूगल अपने डूडल के जरिए नए साल का स्वागत कर रहा है। इस डूडल में आप हाथी के दो बच्चों को गुब्बारे से खेलते हुए देखेंगे। इस डूडल में हाथी के दोनों बच्चे टोपी पहनकर मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा इस डूडल में एक घड़ी भी दिखाई दे रही है। जिसमें 12AM का वक्त दिखाई दे रहा है। जिसका मतलब है कि नए साल 2019 का पहला दिन शुरू हो गया है। आपको बता दें कि कल भी गूगल ने एक खास डूडल बनाकर बीते साल 2018 को एक शानदार विदाई दी थी। हम उसकी एक झलक भी आपको दिखा रहे हैं।

गूगल ने भी नए साल का किया स्वैग से स्वागत

बहराल, अब नए साल ने दस्तक दे दी है। दुनियाभर में नए साल के इस पहले दिन को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। आज कई दफ्तरों में छुट्टी भी रहती है। इस मौके पर लोग अपने परिवार या दोस्तों के साथ बाहर घूमने भी जाते हैं। गूगल भी अक्सर किसी खास अवसर को अपने डूडल से समर्पित करता है। आज भी गूगल ने अपने इस खास डूडल के जरिए नए साल का स्वागत किया है। गिज़बोट हिंदी भी आप सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं देता है। स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप समेत तमाम गैजेट्स और सोशल मीडिया की ख़बरों और तकनीकी टिप्स एंड ट्रिक्स जानने के लिए हिंदी गिज़बोट के साथ जुड़ें रहें। अगर आपको हमारी ख़बर पसंद आए तो इसे शेयर जरूर करें और अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं तो गिज़बोट हिंदी के फेसबुक पेज पर मैसेज करें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Today, the whole world has knocked in the new year. Different countries of the whole world including India welcomed the new year. The whole world fervently welcomed the New Year at night. How can Google stay behind in this welcome room? Google has welcomed the new year in its own way, the world's largest search engine.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X