Home
News

गूगल बनाएगा अपना नया 5,000 कमरों वाला 35 मंजिला ऑफिस

एप्पल ने अब फेसबुक के बाद गूगल के भी इंटरनल ऐप्स को किया ब्लॉकगूगल दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है। लिहाजा गूगल की व्यवस्थाएं भी काफी बड़ी होगी। गूगल अब अपने कर्मचारियों के लिए एक नई, खास और विशाल व्यवस्था का निर्माण करने जा रही है। गूगल अपने कर्मचारियों के लिए अमेरिका में एक 35 मंजिला इमारत तैयार करवा रहा है।

गूगल बनाएगा अपना नया 5,000 कमरों वाला 35 मंजिला ऑफिस

अमेरिका रियल स्टेट में अपने निवेश को बढ़ाते हुए गूगल ने कथित रूप से ऑस्टिन स्थित 35 मंजिला एक इमारत संबंधित कागजात पर हस्ताक्षर किए हैं। 2022 की दूसरी तिमाही तक इस इमारत के तैयार होने की उम्मीद की जा रही है। अमेरिका के एक अख़बार ऑस्टिन-अमेरिकन स्टेट्समैन की रिपोर्ट के अनुसार इस इमारत का निर्माण शुरू हो चुका है।

इस इमारत की कुछ बातों पर नजर डालें तो इसमें 5,000 कर्मचारियों के लिए कमरों की क्षमता है। हालांकि गूगल ने अभी तक इस सौदे पर अपनी तरफ से कोई बयान नहीं दिया है। सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबित न्यूयॉर्क सिटी में अपने नए स्थान के लिए गूगल ने दिसंबर में एक अरब डॉलर का निवेश का ऐलान किया था।

गूगल ने नंवबर के महीने में घोषणा की थी कि वह एक विशाल परिसर बनाने के लिए 10 करोड़ डॉलर का निवेश करेगा, जिसके लिए उसे कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू में स्थित अपने मुख्यालय के पास सैन जोस में 21 एकड़ जमीन मिलेगी। आपको बता दें कि इससे पहले गूगल ने 2018 में सबसे बड़ा रियल स्टेट का निवेश 2.4 अरब का किया था। गूगल ने 2018 का यह सबसे बड़ा निवेश मैनहट्टन के चेल्सिया मार्केट का अधिग्रहण के रूप में किया था। अब आगे देखना होगा कि गूगल की नई इमारत कितनी विशाल और आर्कषित बनती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Increasing our investment in US Real State, Google has allegedly signed a 35-story building related paper in Austin. The building is expected to be ready by the second quarter of 2022. According to a report from the US Austin-American Statesman, the construction of this building has started.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X