Home
News

Google देगा 25 लाख रुपये, अगर आपने पकड़ ली कंपनी की ये गलती

क्या हो अगर आपको थोड़ा सा दिमाग लगाकर 25 लाख रुपये की मोटी रकम हाथ लग जाए। आपके कहेंगे ये क्या बात हुई? भला हमें कोई 25 लाख क्यों देगा? तो इसका जवाब है गूगल, दरअसल Google ने एक नया AI Bug Bounty Programme शुरू किया है, जिसके तहत अगर कोई व्यक्ति कंपनी के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिस्टम में गलती या बग पकड़ता है, तो उसे 25 लाख रुपये (लगभग 30,000 डॉलर) तक का इनाम दिया जाएगा।

यह प्रोग्राम कंपनी के पुराने Vulnerability Reward Programme (VRP) का ही नया वर्जन है, लेकिन अब इसका फोकस खास तौर पर AI से जुड़ी सुरक्षा खामियों पर होगा।

Google दे रहा 25 लाख का इनाम, करना है ये काम

पकड़नी है गूगल की गलती

Google का कहना है कि इस योजना का मकसद ऐसे मामलों की पहचान करना है जहां कोई AI सिस्टम खुद से गलत या अनवांटेड काम कर दे, जैसे किसी डिवाइस को अनलॉक कर देना, डेटा लीक करना, या गलत व्यक्ति को जानकारी भेज देना।

कंपनी के अनुसार, अगर कोई कमजोरी AI मॉडल जैसे Gemini, Google Search, Gmail या Drive में मिलती है, तो उसके लिए 20,000 से 30,000 डॉलर तक का इनाम दिया जाएगा। वहीं, छोटे टूल्स जैसे NotebookLM या Jules Assistant में बग मिलने पर थोड़ा कम इनाम दिया जाएगा।

Google ने इसके साथ ही CodeMender नाम का एक नया AI टूल भी लॉन्च किया है, जो ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर में बग्स (गलतियों) को खोजने और ठीक करने में मदद करता है। अब तक इस टूल ने 72 से ज्यादा वेरिफाइड फिक्स दिए हैं।

AI पर कंपनी का फोकस

Google का यह कदम इसलिए भी अहम है क्योंकि कंपनी के ज्यादातर प्रोडक्ट्स में अब AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। 2022 से अब तक, रिसर्चर्स को Google की ओर से 4.3 लाख डॉलर से ज्यादा की इनामी राशि दी जा चुकी है। यह प्रोग्राम उन लोगों के लिए एक बड़ा मौका है जो AI सुरक्षा और साइबर रिसर्च के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X