Google ने डूडल के जरिए भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
आज देशभर में 72वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। आज के दिन 15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजों यानि कि ब्रिटिश शासन से आज़ाद हुआ था। पुरे देश में आज हर नागरिक स्वतंत्रता दिवस मना है। भारत के साथ-साथ दुनिया के दूसरे देशों में रहने वाले भारतीय भी भारत की स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मना रहे हैं।

भारत का 72वां स्वतंत्रता दिवस
भारत की स्वतंत्रता को दुनिया भर के देश और बड़ी-बड़ी संस्थाएं सम्मान देती है। आज दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने भी भारत की स्वतंत्रता को सम्मान दिया है। गूगल ने अपने डूडल के जरिए भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सम्मान दिया है। आज गूगल ने अपने डूडल में एक अनोखी तस्वीर लगाई है जो भारत की स्वतंत्रता दिवस को सम्मान दे रही है।
गूगल ने डूडल पर दिया सम्मान
गूगल के डूडल में लगाई गई तस्वीरे के दाएं तरफ से एक टाइगर आता हुआ दिखाई दे रहा है और बाएं तरफ से एक हाथी आता हुआ दिख रहा है। इन दोनों के बीच में एक तालाब में दो मोर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं, जो वाकई में काफी सुंदर नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि डूडल के इस चित्र में नजर आने वाले बाग यानि टाइगर भारत का राष्ट्रीय पशु है जबकि मोर भारत का राष्ट्रीय पंक्षी है। गूगल के इस डूडल में भी यह जीव देश की राष्ट्रीयता को प्रदर्शित कर रहे हैं। वाकई में भारत के लिए यह एक गौरव की बात है कि दुनिया भर के देश भारत की स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आबादी वाला देश है, जिसमें युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा है।
सोशल मीडिया की क्रांति
दुनिया भर में सबसे ज्यादा युवा भारत में हैं और आजकल के युवा वेब क्रांति के दौर से गुजर रहे हैं। भारत में भी इस वक्त वेब क्रांति का दौर चल रहा है। वेब, इंटरनेट, सोशल मीडिया भारत के कोने-कोने में पहुंच रहा है। भारत के इस बड़े युवा आबादी में इंटरनेट, फेसबुक, व्हाट्सऐप और गूगल का इस्तेमाल इनती तेजी से फैलान बहुत बड़ी बात है, और इसकी ताकत पूरी दुनिया जानती है।
भारत में बड़ा गैजेट वर्ल्ड का व्यापार
यही वजह है कि दुनिया भर की बड़ी-बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों समेत अन्य इक्ट्रोनिक कंपनियां भारत में अपना व्यापार करना चाहती है। हमें आशा है कि आने वाले समय में भारत में सबसे बड़ा और विशाल गैजेट वर्ल्ड बनेगा और हम आपको ऐसे ही गैजेट्स की खबरें दिखाते रहेंगे। अंत में आप सभी पाठकों को गिजबोट हिंदी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता है।


Click it and Unblock the Notifications








