वॉट्सऐप को टक्कर देने के लिए गूगल लांच करेगी मेसेजिंग ऐप
गूगल अगले साल तक वाट्स ऐप के मुकाबले अपनी नई ऐप लांच करने की तैयारी में लगा हुआ है हालाकि गूगल के पास मैसेंजर जैसी सेवा पहले से ही उपलब्ध है लेकिन उसे दुनिया की सबसे पॉपुलर चैटिंग ऐप वाट्स ऐप से कड़ी टक्कर मिल रही हैं। सूत्रों की माने गूगल की नई ऐप वाट्स ऐप की तरह मोबाइल फोन नंबर से कनेक्ट होकर काम करेगी।
पढ़ें: 10 लेटेस्ट स्मार्टफोन जो 6000 रुपए से कम में हो सकते हैं आपके
वहीं दूसरी ओंर उम्मीद की जा रही है गूगल अपनी ऐप की टेस्टिंग भारत में ही करें क्योंकि मैसेजिंग ऐप के मामले में भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते हुए देशों में से एक है। गूगल अपनी नई ऐप को जीमेल, हैंगआउट, गूगल प्लस के अलावा दूसरी सर्विसेज से नहीं जोड़ेगा इसलिए ऐप को मेल से बिना लॉगइन के ही प्रयोग कर सकेंगे।
इतना ही नहीं गूगल इसमें कई क्षेत्रिय भाषाओं का सपोर्ट भी दे सकता है जिससे ये ज्यादा से ज्यादा यूजरों की पहुंच में आए।

हम आपको बता दें फेसबुक ने वाट्स ऐप को 1.20 लाख करोड़ रुपए में खरीदा लिया था जबकि इससे पहले गूगल वाट्स ऐप को 60,000 करोड़ रुपए में खरीदने की कोशिश कर चुका था जो नाकाम रही। आकड़ों पर नजर डालें तो जिस तेजी से भारत में स्मार्टफोन बाजार बढ़ रहा है उसे देखते हुए 2019 तक भारत दुनिया के कई देशों को पीछे छोड़ देगा।


Click it and Unblock the Notifications







