Home
News

Google Search 2025: लाबुबू से लेकर सैयारा' तक... 2025 में भारतीयों ने Google पर सबसे ज्यादा क्या ढूंढा?

साल 2025 भारत के लिए खेल, मनोरंजन और तकनीक के अनूठे मिश्रण का साल रहा। गूगल ने अपनी एनुअल रिपोर्ट जारी कर दी है, जो बताती है कि इंटरनेट पर भारतीयों की जिज्ञासा किस ओर सबसे ज्यादा रही। एक तरफ जहां IPL और महिला क्रिकेट के प्रति दीवानगी अपने चरम पर थी, वहीं दूसरी तरफ Google Gemini और Nano Banana जैसे AI ट्रेंड्स ने तकनीक की दुनिया में लोगों का ध्यान खींचा।

फिल्म सैयारा के क्रेज से लेकर 'लाबुबू' (Labubu) जैसे वायरल सेंसेशन तक और महाकुंभ की तैयारियों से लेकर दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को याद करने तक- इस साल भारत ने गूगल पर हर वो ची खोजी जो उसके दिल और दिमाग के करीब थी।

2025 में भारतीयों ने Google पर सबसे ज्यादा क्या ढूंढा?
Photo Credit:

A से: Aneet Padda & Ahaan Panday

फिल्म Saiyaara के ये सितारे टॉप ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट पर्सनालिटी रहे। सैयारा साल की नंबर 1 ट्रेंडिंग मूवी बनी और इसका टाइटल ट्रैक सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला गाना रहा।

B से: Bryan Johnson

निखिल कामत के शो पर ब्रायन जॉनसन का एपिसोड #1 ट्रेंडिंग पॉडकास्ट रहा। खराब हवा के कारण शो छोड़ने की घटना ने वायु प्रदूषण पर चर्चा छेड़ी, जिससे 'Air Quality near me' एक बड़ा सर्च ट्रेंड बन गया।

C से: Ceasefire

यह साल का सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला 'Meaning' रहा। लोगों ने 'युद्धविराम' का मतलब जानने के साथ-साथ 'Pookie' और 'Nonce' जैसे वायरल शब्दों के अर्थ भी खोजे।

D से: Dharmendra

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के लिए सर्च किया गया। वे टॉप ओवरऑल सर्च में 10वें और टॉप न्यूज इवेंट में दूसरे स्थान पर रहे।

2025 में भारतीयों ने Google पर सबसे ज्यादा क्या ढूंढा?
Photo Credit:

E से: Earthquake near me

भूकंप के झटकों के दौरान यह सबसे बड़ी 'Near Me' सर्च क्वेरी बनी। इसके अलावा लोगों ने गरबा नाइट और दुर्गा पूजा के लिए भी लोकल सर्च किया।

F से: Final Destination & Floodlighting

हॉरर फिल्म फाइनल डेस्टिनेशन सबसे ज्यादा सर्च की गई इंटरनेशनल मूवी रही, जबकि डेटिंग की दुनिया में नए शब्द फ्लडलाइटिंग को लोगों ने खूब सर्च किया।

G से: Google Gemini

यह साल AI का रहा। Google Gemini दूसरा सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला विषय (Top Overall Search #2) बना। लोगों ने इसे सीखने और क्रिएटिविटी के लिए इस्तेमाल किया।

H से: Haldi Trend

2025 में भारतीयों ने Google पर सबसे ज्यादा क्या ढूंढा?
Photo Credit:

हाई-टेक दुनिया के बीच 'हल्दी के पानी' (Turmeric water) का ट्रेंड सोशल मीडिया पर छाया रहा, जो हेल्थ और वेलनेस के लिए सर्च किया गया।

I से: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)

क्रिकेट का जादू बरकरार रहा। IPL 2025 ने टॉप ओवरऑल सर्च और स्पोर्ट्स इवेंट्स दोनों में नंबर 1 स्थान हासिल किया।

J से: Jemimah Rodrigues

महिला क्रिकेट के शानदार साल में जेमिमा रोड्रिग्स #1 टॉप वुमन पर्सनालिटी बनीं। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा भी ट्रेंड में रहीं।

K से: Kantara

भाषाई विविधता का जश्न मनाते हुए, 'कांतारा' दूसरी सबसे बड़ी मूवी सर्च बनी। इसके साथ साउथ की 'कुली' और 'गेम चेंजर' भी खूब सर्च की गईं।

L से: Labubu

लाबुबू क्या है? यह सवाल खूब पूछा गया। यह अजीबोगरीब कैरेक्टर साल का #1 कलेक्टिबल और टॉय ट्रेंड बन गया।

M से: Maha Kumbh

यह साल का #1 टॉप न्यूज इवेंट रहा। करोड़ों लोगों ने कुंभ मेले में जाने के लिए 'Itinerary' सर्च की, जिससे यह टॉप ट्रेवल ट्रेंड भी बना।

N से: Nano Banana Trends

रचनात्मकता और AI का मेल। लोगों ने इमेज एडिटिंग के लिए 'नैनो बनाना' (Gemini मॉडल) प्रॉम्प्ट्स सर्च किए, जैसे कि साड़ी ट्रेंड और 3D मॉडल ट्रेंड।

O से: Operation Sindoor

पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई को जानने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' सर्च किया गया, जो राष्ट्रीय एकजुटता का प्रतीक बना।

P & Q से: Phu Quoc

वियतनाम की इस जगह (Phu Quoc) के लिए सर्च इंटरेस्ट सबसे ज्यादा रहा। फिलीपींस और पांडिचेरी के साथ यह पसंदीदा डेस्टिनेशन बना।

R से: Ranveer Allahabadia

सेलिब्रिटी और क्रिएटर रणवीर अल्लाहबादिया एक टॉप ट्रेंडिंग पर्सनालिटी रहे। लोगों ने उनके और 'Latent meaning' के बारे में खूब सर्च किया।

S से: Squid Game & Sunita Williams

कोरियाई शो 'स्क्विड गेम' टॉप शो रहा। वहीं, अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने विस्तारित मिशन के कारण टॉप ट्रेंडिंग महिला पर्सनालिटी बनीं।

T & U से: Thekua & Ukadiche Modak

खाने में पारंपरिक स्वाद हावी रहा। 'ठेकुआ' और 'उकडीचे मोदक' की रेसिपी टॉप ट्रेंड्स में रहीं। इडली भी चार्ट में ऊपर रही।

V से: Vaibhav Suryavanshi

इस युवा क्रिकेटर ने सबको पीछे छोड़ दिया और 2025 के #1 ट्रेंडिंग पर्सनालिटी बन गए।

W से: Women's World Cup & Waqf Bill

खेल के मैदान से लेकर संसद तक महिला विश्व कप और वक्फ बिल क्या है? (सबसे बड़ा 'What is' प्रश्न) खूब सर्च किए गए।

X से: X's Grok

AI टूल्स की जिज्ञासा में लोगों ने Grok को भी सर्च किया, जो एक ट्रेंडिंग AI टर्म बना।

Y से: Yorkshire Pudding

देसी खाने के साथ-साथ विदेशी स्वाद भी चखा गया। 'यॉर्कशायर पुडिंग' टॉप रेसिपी लिस्ट में शामिल रही।

Z से: Zubeen Garg

संगीत के दिग्गज जुबीन गर्ग को याद करते हुए फैंस ने उन्हें खूब सर्च किया, जिससे वे ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हुए।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Discover India's top Google searches of 2025! From the 'Saiyaara' craze and 'Nano Banana' AI trend to viral toy 'Labubu' and 'Operation Sindoor', check out the full Year in Search report here.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X