Home
News

GooglePay, PhonePe, Paytm और UPI यूजर्स सावधान! NPCI का नया नियम दूर कर देगा ये परेशानी

NPCI New Rule For UPI Apps: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI यूजर्स की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अक्सर नए अपडेट और सॉल्यूशन लेकर आता रहता है। इसी सिलसिले में NPCI ने गलत पेमेंट की समस्या को दूर करने के लिए एक जरूरी कदम उठाया है। पेमेंट को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से एक नई सुविधा शुरू की है। इसके लिए एजेंसी ने नई गाइडलाइन पेश की है।

GooglePay, PhonePe, Paytm यूजर्स के लिए NPCI का नया रूल

क्या कहती है नई गाइडलाइन?

इस नई गाइडलाइन के तहत सभी UPI ऐप को यह सुनिश्चित करना होगा कि प्री-ट्रांजेक्शन डिटेल पेज पर केवल उस व्यक्ति का नाम दिखाई दे, जिसे पैसे मिलेंगे या ट्रांसफर होंगे। यह नाम सीधे किसी वैलिड सोर्स (वैलिडेट एड्रेस API से प्राप्त बैंकिंग नाम) से आना चाहिए।

साथ ही UPI ऐप को कोई अन्य नाम नहीं दिखाना चाहिए, जैसे कि QR कोड या भुगतानकर्ता द्वारा दर्ज किए गए नाम आदि। ऐसे में भ्रम से बचने के लिए यूजर के लिए केवल ऑफिशियल नाम देखना जरूरी है।

इसके अलावा, UPI ऐप ऐसे किसी भी ऑप्शन बंद कर देंगे, जो यूजर को ऐप के भीतर उस व्यक्ति का नाम बदलने देता है, जिसे वे पैसे भेज रहे हैं।

ध्यान रखें ये बातें?

आसान शब्दों में कहें तो अगर आप अपने कॉन्टेक्ट लिस्ट में सेव किसी को पैसे भेज रहे हैं तो पैसे भेजने से पहले ये सुनिश्चित करें कि आपको बेनिफिशरी का नाम उसका ऑफिशियल नाम दिखे, जो उसके बैंक रिकॉर्ड से मेल खाता हो।
यह सुविधा इस बात का ध्यान रखेगी कि कन्फर्म बटन दबाने से पहले, आप यह वेरिफाई कर सकें कि पैसा सही व्यक्ति के पास जा रहा है।

कब लागू होगा नया नियम?

NPCI ने बताया है कि नया नियम 30 जून, 2025 को लागू किया जाएगा। यह पीयर-टू-पीयर (P2P) और पीयर-टू-पीयर मर्चेंट (P2PM) दोनों तरह के ट्रांजैक्शन पर लागू होगा।

ये फीचर्स उन UPI यूजर्स के लिए पेश किया गया है, जो अपने पैसे में गलत ट्रांजैक्शन जैसी समस्या को लेकर चिंतित रहते हैं। ये फीचर्स उन्हें गलत ट्रांजैक्शन से सुरक्षित रखता है।

ऐसे में अगर आप ऑनलाइन पेमेंट के दौरान गलती से गलत संपर्क चुन लेते हैं, तो ट्रांजैक्शन प्रोसेस होने से पहले आपको सूचित कर दिया जाएगा।

इस पहल से देश भर में Google Pay, PhonePe, Paytm और BHIM जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म के यूजर्स को बहुत लाभ होगा। इन सभी प्लेटफॉर्म से अपेक्षा की जाती है कि वे इस अपडेट को अपने सिस्टम में तुरंत शुरू करेंगे।

FAQs
UPI पेमेंट को लेकर क्यों किया गया ये बदलाव?

UPI पेमेंट में गलत ट्रांजैक्शन को लेकर बहुत शिकायतें आ रही थीं, ऐसे में NPCI का उद्देश्य सिक्योरिटी और ट्रांसपेरेंसी में सुधार करते हुए UPI ट्रांजैक्शन को आसान और सुलभ बनाना था।

नए नियम का छोटे व्यापारियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

इस नए नियम का प्रभाव खासतौर पर छोटे स्टोर या किराना स्टोर वाले मालिकों पर पड़ेगा, जो अक्सर दूसरे नाम के साथ क्यूआर कोड का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में उन्हें कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं।

क्या है NPCI का नया नियम ?

NPCI के नए नियम के तहत UPI ऐप्स को प्री-ट्रांजेक्शन डिटेल पेज पर ट्रांजैक्शन से पहले बेनिफिशियरी का बैंकिंग नाम दिखाना होगा।

GizBot Technology
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X