Google का Scam Call Alert आपको करेगा सतर्क, यहां जाने कैसे
Google द्वारा आयोजित किए गए इवेंट में कई सारी घोषणाएं की गई है, जिसमें से कंपनी ने एंड्रॉयड यूजर्स का भी ख्याल रखा है। कंपनी ने एक ऐसे फीचर का डेमो दिखाया है, जिसमें यूजर्स के नंबर पर किसी प्राइवेट नंबर से कॉल आने पर अलर्ट दिखाई देगा। कंपनी के इस फीचर का नाम Scam Call Alert है। बता दें कि Google का यह फीचर Gemini AI पर बेस्ड है, जो कि AI का इस्तेमाल करके फर्जी कॉल्स के लिए यूजर्स को अलर्ट देगा।
इस फीचर का डेमो वीडियो X पर शेयर किया गया है, जिसमें Scam Call Alert फीचर देखा जा सकता है। वहीं ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि यह फीचर अभी डेवलप किया जा रहा है। यह फीचर किसी भी फर्जी कन्वर्सेशन को Gemini Nano AI के जरिए डिटेक्ट करेगा और यूजर्स को रियल टाइम में अलर्ट करेगा।

फर्जी कन्वर्सेशन का पता चलने पर यूजर को जो अलर्ट मिलेगा, उसमें एक मैसेज मिलेगा। इस मैसेज में लिखा होगा कि बैंक आपसे अपने पैसे को सेफ में मूव करने के लिए कभी नहीं कहता है। अगर यूजर चाहे तो इस अलर्ट को बंद करके कॉल को जारी रख सकते हैं या फिर कॉल को तुरंत खत्म कर सकते हैं।
कंपनी का कहना है कि यह फीचर दुनियाभर में चल रही ठगी को रोकने में मददगार साबित होगा। क्योंकि दुनियाभर में 1 ट्रिलियन डॉलर का फ्रॉड हुआ है। इसलिए एक ऐसे फीचर की आवश्यकता है, जो कि फ्रॉड को रोकने में मदद करें।
Google अपने Scam Call Alert फीचर की Gemini Nano AI के जरिए टेस्ट कर रहा है, ताकि यूजर्स रियल टाइम में स्कैम कन्वर्सेशन को डिटेक्ट कर सके। ज्यादातर स्कैमर्स यूजर्स को कॉल करके उनसे क्रेडिट कार्ड का पिन, पासवर्ड आदि जानने की कोशिश करते हैं, तो ऐसी किसी भी कन्वर्सेशन के दौरान Google का यह फीचर आपको अलर्ट करेगा।
वहीं Google ने अपने इस फीचर के बारे में अभी कोई जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि साल के अंत तक कंपनी इस फीचर को सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए रोल आउट कर सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








