गूगल की महासेल में मिल रहे हैं 299 रुपए के ढेरों प्रोडेक्ट
गूगल की ग्रेट ऑनलाइन शॉपिंग फेस्टिवल सेल यानी GOSF 2014 शुरु हो चुकी है, जिसके ढेरों प्रोडेक्ट कम दामों में मिल रहे हैं। तीन दिनों तक चलने वाली इस सेल में कुल 450 कंपनियां भाग ले रही हैं। गैजेट्स के साथ-साथ ग्रेट ऑनलाइन शॉपिंग फेस्टिवल सेल में आप फ्लैट भी बुक कर सकते हैं।

इस सेल सबसे ज्यादा आकर्षक डील गूगल के क्रोम कास्ट की है जिसे 2999 रुपए में स्नैपडील से खरीदा जा सकता है इसके साथ आपको एयरटेल का ब्रॉडबैंड कनेक्शन ऑफर भी दिया जा रहा है। क्रोमकास्ट में गूगल की 1 साल की वारंटी भी मिलेगी। इसके अलावा लिनोवो योगा टैब 2 प्रो, एचपी पवेलियन 11-n108TU x360 जैसे गैजेट भी कम दामों में मिल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सभी किंडल डिवाइसेस पर छूट दी जा रही है जिसके बाद 5,999 रुपए का किंडल 4,999 रुपए मिल रहा है। वहीं किंडल पेपर व्हाइट 10,999 रुपए की जगह 8,999 रुपए में दिया जा रहा है।

299 स्टोर
ग्रेट ऑनलाइन शॉपिंग फेस्टिवल सेल के मेन पेज पर आपको कई ऑप्शन और प्रोडेक्ट कैटेगिरी मिलेंगी, इसी में एक है 299 स्टोर जिसमें आपको हर सामान 299 रुपए में मिलेगा। इस स्टोर की मदद से गूगल उन लोगों तक अपनी पहुंच बनाना चाहता है जो पहली बार ऑनलाइन खरीद्दारी कर रहे हैं। इसके अलावा अमेजन से ऑनलाइल शॅपिंग के दौरान एचडीएफसी डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications







