Home
News

सरकार का बड़ा फैसला, ब्लॉक किए 28,000 से ज्यादा URL!, जानें वजह

सोशल मीडिया यूजर्स को थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यदि आपकी पोस्ट से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है, तो सजा की गारंटी है। जी हां, केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया पर 28,000 से ज्यादा URL को ब्लॉक कर दिया है। यह एक साल में सबसे ज्यादा URL बैन होने का रिकॉर्ड है। यह कार्रवाई राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखकर की गई है।

जानकारी के मुताबिक, इन URL में खलिस्तान समर्थक अलगाववादी आंदोलन, नफरत फैलाने वाले भाषण, धोखाधड़ी, राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरे से संबंधित सामग्री शामिल है।

सरकार ने किए 28,000 से ज्यादा URL ब्लॉक!, जाने वजह

बता दें कि यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी (IT) एक्ट की धारा 69ए के तहत की गई है। सरकार का कहना है कि इसके जरिए राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा पैदा करने वाली सामग्री को प्रतिबंधित किया जाता है। वहीं, सबसे ज्यादा URL हटाने वाले प्लेटफॉर्म में Facebook और X (ट्विटर) का नाम शामिल है। इन प्लेटफॉर्म्स ने तकरीबन 10,000 से ज्यादा URL को हटाएं हैं।

WhatsApp पर किए गए कई अकाउंट बैन

फेसबुक और एक्स के अलावा YouTube, Instagram और WhatsApp पर से कई URL हटा दिए गए और साथ ही कई अकाउंट बैन भी किए गए हैं। सबसे अधिक यूआरएल इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किए गए हैं। 2022 में 355 URL हटाए गए थे। लेकिन 2024 में यह संख्या लगभग 1,000 तक पहुंच गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp ने आपत्तिजनक सामग्री (कंटेंट) शेयर करने वाले 138 अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है। YouTube पर 540 यूआरएल ब्लॉक किए गए हैं। Telegram पर से भी लगभग 225 URL ब्लॉक किए गए हैं।

URL ब्लॉक होने के पीछे की वजह?

दरअसल, ये URL बड़ी संख्या में लोगों को स्कैम वाली वेबसाइट्स या एप्लिकेशन तक ले जाते हैं, जिसमें फर्जी निवेश, वर्क फ्रॉम होम जॉब जैसे ऑफर को शामिल किया गए हैं। खालिस्तान जनमत संग्रह को बढ़ावा देने वाले 10,500 से अधिक URL है। इसके अलावा, पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से संबंधित 2100 से अधिक यूरआरएल को ब्लॉक किया गया है।

सरकार ने उन मोबाइल ऐप्स के खिलाफ भी एक्शन लिया है, जो राष्ट्र विरोधी है और इनसे सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा है। केंद्र सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया है, ताकि डिजीटल प्लेटफॉर्म पर व्यवस्था बनाए रखी जाए और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ, बढ़ते धोखाधड़ी के मामलों को कम किया जा सकें।

 
Best Mobiles in India

English summary
The central government has blocked more than 28,000 URLs on social media. This is the record of the highest number of URLs being banned in a year. This action has been taken keeping national security in mind.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X