Home
News

चीनी पेन ड्राइव पर लग सकता है एंटी डंपिंग शुल्क

चीनी पेन ड्राइव के दामों में बढ़ोत्‍तरी होने के आसार नजर आने लगे हैं। क्‍योंकि केंद्र सरकार घरेलू कंपनियों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए चीन से आयातित यूएसबी पेन ड्राइव पर 3.12 डॉलर यानी 198.59 रुपए एंटी डंपिंग शुल्क लगा सकती है।

एंड्रायड लॉलीपॉप में कैसे सेव करें बैटरी

सरकार यह कदम ये घरेलू पेन ड्राइव की बिक्री को जहां बढ़ावा मिलेगा। वहीं कम कीमत पर आयात की जा रहीं पेन ड्राइव के दामों को काबू में किया जा सकेगा । डायरेक्टर जनरल ऑफ एंटी-डंपिंग एंड अलाइड ड्यटीज (डीजीएडी) ने कहा है कि चीन से यह उत्पाद भारत के बाजार में उसकी सामान्य कीमत से कम कीमत पर आयात किया जा रहा है।

हुवावे ऑनर हॉली: 10,000 रुपए में क्‍यों है ये बेस्‍ट स्‍मार्टफोन, जानिए 8 कारण

चीनी पेन ड्राइव पर लग सकता है एंटी डंपिंग शुल्क

इसकी जांच के लिए आवेदन स्टोरेज मीडिया प्रोडक्ट्स मैन्यूफैक्चरर्स एंड मार्केटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने किया था। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई अधिसूचना में कहा गया है कि प्राधिकरण की राय है कि डंपिंग को रोकने के लिए एंटी डंपिंग शुल्क लगाना जरूरी है।

ऐसे में प्राधिकरण आयात पर एंटी डंपिंग शुल्क लगाने की सिफारिश करना आवश्यक मानती है। एंटी डंपिंग शुल्क की सिफारिश वाणिज्य मंत्रालय करता है और वित्त मंत्रालय इसको लागू करता है। डीजीएडी ने अपनी जांच में यह भी पाया है कि पेन ड्राइव की डंपिंग के कारण घरेलू उद्योग को नुकसान हुआ है। यूएसबी फ्लैश ड्राइव को बाजार में कई नामों से जाता है। लोग इसे पेन ड्राइव, कीचेन ड्राइव, यूएसबी स्टिक, फ्लैश स्टिक, जम्प स्टिक, यूएसबी कीज और मेमोरी कीज के नाम से भी जानते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X