Home
News

Govt Bans 54 Chinese Apps: भारत सरकार की चीन पर डिजिटल स्ट्राइक, बैन किये 54 चीनी ऐप्स

राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए भारत सरकार ने 54 चीनी ऐप्स (54 Chinese Apps Bans) पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। ये सभी 54 चीनी ऐप्लिकेशन जो देश की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं इस कारण उन्हें भारत में बैन कर दिया गया है।

Govt Bans 54 Chinese Apps: भारत सरकार की चीन पर डिजिटल स्ट्राइक, बैन किये 54 चीनी ऐप्स

भारत सरकार ने बैन किए 54 चीनी ऐप्स

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, जिसने सूत्रों का हवाला देते हर बताया है, सरकार का मानना ​​​​है कि ये 54 चीनी ऐप भारतीयों की गोपनीयता और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करते हैं इस कारण उन्हें बैन किया जाएगा।

सूत्रों ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) औपचारिक रूप से भारत में इन ऐप्स के संचालन पर प्रतिबंध लगाने की अधिसूचना जारी करेगा।

जिन ऐप्स को भारत में बैन किया जा रहा है उनमें स्वीट सेल्फी एचडी (Sweet Selfie HF), ब्यूटी कैमरा (Beauty Camera), म्यूजिक प्लेयर (Music Player), म्यूजिक प्लस (Music Plus), वॉल्यूम बूस्टर (Volume Booster), वीडियो प्लेयर मीडिया ऑल फॉर्मेट (Video Player Media All Format), वीवा वीडियो एडिटर (Viva Video Editor), नाइस वीडियो बायदु (Nice Video Baidu), ऐपलॉक (AppLock), ड्युअल स्पेस लाइट (Dual Space Lite), और एस्ट्राक्राफ्ट (AstraCraft) जैसे ऐप्स शामिल हैं।

इनमें से अधिकांश ऐप Tencent, अलीबाबा और गेमिंग फर्म NetEase जैसी प्रमुख चीनी टेक्नोलॉजी फर्मों के हैं। इन सभी चीनी टेक्नोलॉजी फर्मों ने या तो उन ऐप्स को "रीब्रांडेड या रीक्राइस्ट" कर दिया है, जिन्हें 2020 में केंद्र द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया था।

सूत्रों ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (MeITY), जिसने पहले 2020 में चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था, ने Google Play Store को इन एप्लिकेशन को ब्लॉक करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि एमईआईटीवाई ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A द्वारा निहित शक्तियों के माध्यम से इस संबंध में आवश्यक कदम उठाए हैं।

इससे पहले भारत सरकार ने चीन के 59 बड़े ऐप्स को भी बैन किया था जिसमें टिकटॉक, शेयरिट, वीचैट, हेलो, लाइक, यूसी न्यूज, बिगो लाइव, यूसी ब्राउज़र, ईएस फाइल एक्सप्लोरर जैसे लोकप्रिय एप्लिकेशन शामिल हैं। और अब 54 अन्य ऐप्स को भी भारत में नेशनल सिक्योरिटी का हवाला देते हुए बैन करने का आदेश दिया है।

जैसा कि आपको बता दें कि पूर्वी लद्दाख सहित पूर्वोत्तर भारत की सीमाओं पर भारत और चीन के बीच विवाद पिछले काफी समय में चल रहा है और अब भारत सरकार ने चीन तगड़ा झटका दिया है क्योंकि सरकार का मानना है कि इन 54 ऐप्स से भारत की सुरक्षा को खतरा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Govt Bans 54 Chinese Apps In India, Know The Reason
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X