Home
News

अश्लीलता परोसने वाले ऐप्स पर चला सरकारी हंटर, Ullu और Big Shots पर लगा बैन!

भारत सरकार ने OTT प्लेटफॉर्म्स और ऐप्स पर अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट दिखाने के आरोप में बड़ी कार्रवाई की है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ULLU, ALTT, Big Shots, Desiflix सहित कुल 25 ऐप्स और वेबसाइट्स पर बैन लगा दिया है।

अश्लीलता परोसने वाले ऐप्स पर चला सरकारी हंटर

क्या है मामला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन ऐप्स और वेबसाइट्स पर अश्लील विज्ञापन और कंटेंट दिखाया जा रहा था, जो IT एक्ट और अन्य कानूनों का उल्लंघन करता है। सरकार ने इन प्लेटफॉर्म्स की 25 लिंक्स की पहचान की, जो पोर्नोग्राफिक और अश्लील विज्ञापन चला रहे थे।

कौन-कौन से कानूनों का उल्लंघन?

सरकार ने बताया कि ये प्लेटफॉर्म्स निम्नलिखित कानूनों का उल्लंघन कर रहे थे।

  • आईटी एक्ट 2000 की धारा 67 और 67A
  • भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita), 2023 की धारा 294
  • महिलाओं के अश्लील चित्रण निषेध अधिनियम, 1986 की धारा 4

इन प्लेटफॉर्म्स पर लगा बैन

ULLU, ALTT, Big Shots App, Desiflix, Boomex, Navarasa Lite, Gulab App, Kangan App, Bull App, Jalva App, Wow Entertainment, Look Entertainment, Hitprime, Feneo, ShowX, Sol Talkies, Adda TV, HotX VIP, Hulchul App, MoodX, NeonX VIP, Fugi, Mojflix और Triflicks।

आईएसपी को निर्देश

सरकार ने Internet Service Providers (ISPs) को इन ऐप्स और वेबसाइट्स की सार्वजनिक पहुंच को तुरंत ब्लॉक करने के निर्देश दिए हैं।

कानूनी आधार

आईटी एक्ट की धारा 79(3)(b) के तहत, अगर कोई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म सरकार की सूचना के बाद भी आपत्तिजनक कंटेंट नहीं हटाता, तो वह कानूनी सुरक्षा खो देता है। सरकार की इस कार्रवाई को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ती अश्लीलता के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

सरकार की इस कार्रवाई का मकसद डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ती अश्लीलता और आपत्तिजनक कंटेंट पर लगाम लगाना है। मंत्रालय के अनुसार, ये ऐप्स न सिर्फ अश्लील विज्ञापन दिखा रहे थे, बल्कि कानून का भी उल्लंघन कर रहे थे। इस फैसले से साफ है कि सरकार अब ओटीटी और अन्य डिजिटल मीडिया को लेकर सख्त रवैया अपना रही है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X