Home
News

अलर्ट! Apple यूजर्स के लिए सरकार की चेतावनी, ये भूल पड़ सकती है भारी

इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम CERT-In ने एपल यूजर्स के लिए सख्त चेतावनी जारी की है। लेटेस्ट एडवाइजरी में iOS, iPadOS, macOS, watchOS, tvOS और visionOS यूजर्स को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। सरकारी एजेंसी के मुताबिक एपल डिवाइस में कई क्रिटिकल खामियां पाई गई हैं।

इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स आपके सिस्टम में सेंधमारी कर सकते हैं और डेटा को चुरा सकते हैं। अगर यूजर्स इस खामी से खुद को सेफ रखना चाहते हैं तो डिवाइस को अपडेट करने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं इन खामियों से सेफ रहने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं...

Apple यूजर्स के लिए सरकार की चेतावनी

कौन-से डिवाइस हैं प्रभावित

CERT-In की एडवाइजरी CIVN-2025-0163 के अनुसार, ये खामियां Apple के कई डिवाइस को प्रभावित करेंगी।

  • 18.6 से पहले के iOS संस्करण
  • 17.7.9 और 18.6 से पहले के iPadOS संस्करण
  • macOS Sequoia (15.6 से पहले), Sonoma (14.7.7 से पहले), Ventura (13.7.7 से पहले)
  • संस्करण 11.6 से पहले का watchOS
  • संस्करण 18.6 से पहले का tvOS
  • संस्करण 2.6 से पहले का visionOS

जिन लोगों को इसकी जानकारी नहीं है, उनके लिए बता दें कि ये खामियां मेमोरी हैंडलिंग एरर, लॉजिक खामियों और गंभीर बग्स से जुड़ी हैं।

क्या है खतरा?

Apple डिवाइसेज में आई हालिया सिक्योरिटी खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स आपके डिवाइस का कंट्रोल ले सकते हैं। इससे वे आपकी निजी जानकारी चुरा सकते हैं, सिस्टम में मनचाहा कोड चला सकते हैं, सिक्योरिटी सिस्टम को बायपास कर सकते हैं और डिवाइस को पूरी तरह हैंग या बंद भी कर सकते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो इससे डेटा चोरी, डिवाइस खराब होने और आपकी डिजिटल इमेज को नुकसान हो सकता है।

कैसे रहें सेफ?

Apple ने इन खतरों से बचाने के लिए सुरक्षा अपडेट जारी कर दिए हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपने iPhone, iPad, MacBook या अन्य Apple डिवाइस को तुरंत अपडेट करें।

डिवाइस अपडेट करने का तरीका

  • सेटिंग्स में जाएं
  • फिर General पर क्लिक करें
  • अब Software Update चुनें
  • यहां उपलब्ध अपडेट को डाउनलोड और इंस्टॉल करें
  • डिवाइस को समय-समय पर अपडेट करते रहना आपकी डिजिटल सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X