Home
News

OnePlus 10T की कीमत बताने वाले को फ्री में मिलेगा फोन, आज 7:30 बजे होगा भारत में लॉन्च

OnePlus 10T जो आज भारत समेत ग्लोबली लॉन्च होने जा रहा है लेकिन लॉन्च से पहले कंपनी इस फोन को फ्री में जीतने का मौका दे रही है। जी हाँ, यदि आप भी वनप्लस के फैन हैं तो इस कॉन्टेस्ट में भाग लेकर प्रीमियम फोन एकदम मुफ्त में पा सकते हैं। यह फोन कई शानदार फीचर्स के साथ आने वाला है और iQOO 9T को टक्कर दे सकता है। यदि आप भी इस फोन को फ्री में जीतना चाहते हैं और लॉन्च इवेंट में बारे में जानना चाहते हैं तो नीचे हमने विस्तार से समझाया हैं।

OnePlus 10T को फ्री में जीतने का बढ़िया मौका

OnePlus 10T स्मार्टफोन को फ्री में जीतने का बढ़िया मौका

दरअसल आपको बता दें कि OnePlus इंडिया ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है जिसमें फोन की सही प्राइस बताने वाले को फ्री में OnePlus 10T दिया जाएगा। इस ट्वीट्स में काफी यूजर्स ने 49,197 रुपए बताई है तो कुछ ने 49,999 रुपए भी बताई हैं। लेकिन अब देखा जाएगा कि इस फ्लैगशिप फोन की प्राइस क्या होगी, यह तो लॉन्च के बाद ही पता चला पाएगा।

OnePlus 10T कितने बजे होगा लॉन्च और लाइव इवेंट कैसे देखें

वनप्लस 10टी स्मार्टफोन आज भारत में 7:30 बजे लॉन्च किया जाने वाला हैं। यदि आप इस लॉन्च इवेंट को ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो OnePlus इंडिया के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स या YouTube पर देख सकते हैं और हमने नीचे यूट्यूब लाइव का वीडियो भी दिया हैं।

OnePlus 10T के प्रमुख फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus 10T के कई स्पेक्स सामने आए है। फोटोग्राफी के लिए, इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 50MP का प्राइमरी, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो कैमरा होगा। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

OnePlus 10T को फ्री में जीतने का बढ़िया मौका

वहीं, Weibo पर पोस्ट किए गए OnePlus के टीज़र के अनुसार, OnePlus 10T 5G में 6.7-इंच का फुल-HD+ AMOLED पैनल है, जो 720Hz टच सैंपल रेट, HDR 10+ और 10-बिट कलर्स के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 द्वारा संचालित होगा जो 16GB तक LPDDR5 RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आएगा। इसमें 4800mAh की बैटरी मिल सकती हैं जो 150W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्‍यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

More from GizBot

Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 10T is going to be launched globally including in India today but before the launch the company is giving a chance to win this phone for free.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X