Home
News

Google Maps में जोड़ा जा रहा शानदार फीचर, 3D में देख सकेंगे Buildings

Google Maps दुनियाभर के लाखों लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचने में मदद करता है। जब भी हम कहीं फंस जाते हैं या अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए हमें किस डायरेक्शन में जाना है, इसके लिए हमें बस Google Maps स्टार्ट करना होता है और हमारी मंजिल आसान हो जाती है। यही वजह है कि गूगल भी अपने मैप की नेविगेशन सर्विस को लगातार बेहतर करने का प्रयास करता रहता है, ताकि यूजर्स को अपनी मंजिल तक पहुंचने में आसानी हो और बेहतरीन एक्सपीरियंस भी मिल सके।

हमेशा की तरह इस बार भी Google Maps में एक नया और बेहद ही शानदार फीचर जोड़ा गया है, जिसका नाम 3D Buildings है। यह फीचर आपको हैरानी में डाल सकता है। इस फीचर का मतलब है कि यूजर्स को अब गूगल मैप नेविगेशन देखते समय उस रास्ते पर जो भी बिल्डिंग्स हैं, उन्हें 3D डायमेंशन में देखने की सुविधा मिलेगी। इस फीचर की मदद से यात्रियों के लिए नेविगेशन का यूज करना पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगा।

Google Maps में मिलेगा Show 3D Buildings ऑप्शन

X पर AssembleDebug द्वारा किए गए एक पोस्ट में देखा जा सकता है कि Google Maps के अंदर नेविगेशन सेटिंग्स में जाने के बाद एक नया ऑप्शन नजर आ रहा है, जिसका नाम Show 3D Buildings है। इस ऑप्शन के सामने टॉगल का ऑप्शन दिया गया है। अगर इस ऑप्शन के सामने टॉगल ऑप्शन को ऑन कर दिया जाएगा तो भी यूजर्स को उनकी जर्नी के दौरान जितनी भी बिल्डिंग्स मिलेंगी, वे सभी बिल्डिंग्स को अपने गूगल मैप के नेविगेशन में 3D डायमेंशन में देखा जा सकेगा। यूजर्स के लिए यह फीचर्स वाकई में बिल्कुल नया और एक अलग ही एक्सपीरियंस से मिलवाएगा।

Google Maps के फीचर को स्टार्ट करने के लिए स्टेप्स : इस फीचर की सुविधा को स्टार्ट करने के लिए सबसे पहले आपको अपना गूगल मैप खोलना होगा। इसके बाद टॉप राइट कॉर्नर पर दिख रहे अपने Google प्रोफाइल पर क्लिक करना होगा। इसके बाद सेटिंग्स ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जैसे ही आप सेटिंग्स ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, वैसे ही इसके अंदर आपको नेविगेशन सेटिंग्स का ऑप्शन मिलेगा। नेविगेशन सेटिंग्स ऑप्शन पर क्लिक करते ही इसमें नीचे जाने पर आपको Show 3D Buildings का ऑप्शन नजर आएगा, जिसके ठीक सामने टॉगल का ऑप्शन होगा। टॉगल को ऑन करने पर आप इस शानदार फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे और 3D में सभी बिल्डिंग्स को देख सकेंगे।

फिलहाल यह फीचर्स टेस्टिंग मोड पर है और कुछ चुनिंदा बीटा के लिए रिलीज किया जा चुका है। लेकिन कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में यह फीचर सभी यूजर्स के रोलआउट किया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Great feature being added to Google Maps, you will be able to see buildings in 3D
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X