Home
News

वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट करें ये खास गैजेट

किसिंग लव टेस्‍टर

इस वैलेंटाइन डे पर किसिंग लव टेस्‍टर से आप अपने प्‍यार का इजहार कर सकते हैं। हार्ट शेप के इस लव मीटर को ऐडजेक्‍ट नाम की कंपनी ने बाजार में पेश किया है। मीटर को प्रयोग करने के लिए किस करने से पहले इस लव मीटर को अपने हाथों में कस कर पकड़े रहें, किस के दौरान अगर हार्ट में म्‍यूजिक और लाइट जलने लगती है तो समझ लीजिए आपका पार्टनर आपने सच्‍च प्‍यार करता है। बाजार में किसिंग लव मीटर 491 रुपए में उपलब्‍ध है।

इस वैलेंटाइन पर रिमोट से मनाएं उन्‍हें

अगर वैलेंटाइन डे के आपके पार्टनर नाराज है तो घबराइए नहीं अब बाजार में एक ऐसा रिमार्ट कंट्रोल मौजूद है जिसके द्वारा बिना बात किए, एक दूसरे को दिल की बात कह सकती हैं। इस रिमोट को टीवी में भी प्रयोग किया जा सकता है। रिमार्ट कंट्रोल में हर मूड के लिए एक खास बटन दी गई है जिसको क्लिक करते ही आपके द्वारा सलेंक्‍ट किया गया संदेश आपके पाटर्नर के पास पहुंच जाएगा। बाजार में यह वैलेंटाइन रिमोट 1,472 रुपए की कीमत में उपलब्‍ध है।

मिनी यूएसबी फ्रिज

अगर आप इस वैलेंटाइन डे पर अपने पुरुष पाटर्नर को ऑफिस के लिए कोई कूल गैजेट देना चाहती हैं तो यूएसबी मिनी फ्रिज एक अच्‍छा विकल्‍प है। इस कूलर को लैपटॉप या फिर पीसी से कनेक्‍ट कर प्रयोग किया जा सकता है। मतलब कहीं भी चिल्‍ड कोलड्रिंक पीनी हो तो बस लैपटॉप से कूलर से अटैच कर ठंडी कोलड्रिंक का मजा लीजिए। बाजार में मिनी यूएसबी कूल फ्रिज 986 रुपए में उपलब्‍ध है।

सोनी लव रीडर

सोनी ने खास वैलेंटाइन के लिए ई रीडर का यह स्‍पेशल ए‍डीशन पेश किया है। नए ईबुक रीडर को पिंक कलर के साथ लांच किया गया है। ई बुक में करीब 14 फ्री रोमांस नॉवेल भी दी गई है जिसे आप अपने पाटर्नर के साथ मिलकर पढ़ सकतीं हैं। इस वैलेंटाइन डे पर सोनी का नया ईबुक रीडर सबसे हॉट गैजेट बना हुआ है। बाजार में सोनी का वैलेंटाइन ई बुक रीडर 14,698 रुपए में उपलब्‍ध है।

हार्ट शेप पेन ड्राइव

अगर इस वैलेंटाइन डे पर आपको कोई गिफ्ट नहीं समझ में आ रहा था। तो हार्ट शेप की पेन ड्राइव भी एक अच्‍छा गिफ्ट है जिससे आप अपने प्‍यार का इजहार कर सकते हैं। बाजार में हार्टशेप पेन ड्राइव अलग-अलग मैमोरी स्‍पेस में उपलब्‍ध है। कई ऑनलाइन साइटों में 4जीबी पेन ड्राइव 500 रुपए की अनुमानित कीमत में उपलब्‍ध है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X