Home
News

iPhone 16, iPhone 15 और iPhone 14 पर जबरदस्त ऑफर, ये 'गजब' की डील फिर नहीं मिलेगी!

Apple के कई iPhone मॉडल्स पर फ्लिपकार्ट और अमेजन पर भारी डिस्काउंट मिल रहे हैं। नए iPhone 17 के लॉन्च से पहले खरीदारी का यह बेहतरीन मौका हो सकता है। खासकर आप अगर बजट में एक प्रीमियम फोन चाहते हैं तो।

दोनों शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर iPhone 16, iPhone 15 और iPhone 14 पर जबरदस्त ऑफर्स की पेशकश की जा रही है। अगर आप अभी खरीदारी करेंगे तो आपकी हजारों रुपये की बचत हो जाएगी। इन तीनों आईफोन मॉडल्स पर क्या छूट मिल रही है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

iPhone 16, iPhone 15 और iPhone 14 पर धांसू ऑफर

iPhone 16 - बेस वेरिएंट (128GB)

iPhone 16 का बेस वेरिएंट 79,900 रुपये में आया था, लेकिन फिलहाल फ्लिपकार्ट पर यह 12 प्रतिशत छूट के साथ 69,999 रुपये में बिक्री के लिए अवेलेबल करवाया गया है। Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। इस पर अच्छा-खासा एक्सचेंज ऑफर भी फ्लिपकार्ट ऑफर कर रहा है। कुलमिलाकर iPhone 17 आने से पहले इस डील को मिस नहीं करना चाहिए।

iPhone 15 बेस वेरिएंट (128GB)

Flipkart पर इस मॉडल की कीमत 69,900 रुपये से घटाकर 64,900 रुपये कर दी गई है। यानी 7 प्रतिशत डिस्काउंट मिल रहा है। एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदारी करेंगे तो यह डील और भी असरदार होगी। आईफोन 15 कहने को तो थोड़ा पुराना है, लेकिन इसकी कीमत भी कम है। अगर आप कम पैसे खर्च करना चाहते हैं और AI का मजा नहीं चाहिए तो यह डील किसी भी एंगल से बुरी नहीं है।

iPhone 14 बेस वेरिएंट (128GB)

Apple iPhone 14 केवल 52,990 रुपये में फ्लिपकार्ट पर बिक रहा है। इस पर 45,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इस पर बैंक ऑफर भी दिए जा रहे हैं, जिनसे कीमत और भी कम हो जाती है। अगर आपका बजट बहुत कम है और आईफोन ही चाहिए। तो इसकी तरफ देखा जा सकता है, लेकिन ध्यान रखें यह दो जेनरेशन पुराना आईफोन मॉडल है और कुछ महीने बाद तीन जेनरेशन पुराना हो जाएगा।

अब खरीदें या इंतजार करें?

अगर आप बजट में iPhone का शानदार अनुभव चाहते हैं, तो ये ऑफर्स अभी हाथ से न जाने दें। अगर थोड़ा इंतजार कर सकते हैं और बजट की कोई दिक्कत नहीं है तो आने वाले iPhone 17 मॉडल का इंतजार कर सकते हैं, जिसमें नई डिस्प्ले, प्रोसेसर और कैमरा इंप्रूवमेंट्स शामिल होंगे। फैसला आपके हाथ है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X