Home
News

गूगल ने शानदार "क्रिसमस डूडल" के साथ पूरी दुनिया को दी शुभकामनाएं

आप सभी को हिंदी गिज़बोट की तरफ से क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज पूरी दुनिया क्रिसमस मना रही है। गूगल ने भी आज क्रिसमस के मौके पर एक शानदार डूडल बना कर पूरी दुनिया को इसकी शुभकामनाएं दी है। गूगल ने क्रिसमस की शुभकामनाएं देने के लिए एक एनिमेटेड डूडल बनाया है, जिस पर क्लिक करने के बाद आपको हैप्पी हॉलीडेज़ दिखाई देंगे। इस डूडल में आपको क्रिसमस ट्री के साथ दो सेंटा क्लॉज कुर्सियों पर बैठे नजर आएंगे। इसके अलावा क्रिसमस से जुड़ी हुई दूसरी चीजें भी आपको यहां इसमें नजर आएंगी।

गूगल ने शानदार 'क्रिसमस डूडल' के साथ पूरी दुनिया को दी शुभकामनाएं

25 दिसंबर को पूरी दुनिया में क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाता है। आज के दिन लगभग सभी दफ्तरों में पब्लिक हॉलीडे होता है। अमेरिका और खासकर नॉर्थ अमेरिका में इस त्यौहार को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। आज के दिन Jesus Christ का जन्म हुआ था लिहाजा आज के दिन क्रिसमस के जरिए पूरी दुनिया Jesus Christ का जन्मदिन मनाती है। आज के दिन दुनियाभर के चर्च में काफी तरह के खास आयोजन भी किया जाते हैं।

आज के दिन लोग अपने घरों, ऑफिसों स्कूलों को काफी सजाते हैं। सजाने के लिए लोग क्रिसमस ट्री और अलग-अलग तरह की लाइटों के साथ लाल और सफेद रंगों के गुब्बारों का प्रयोग जरूर करते हैं। इसके अलावा लोग अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और बच्चों को गिफ्ट भी भेजते हैं। वहीं सेंटा क्लॉज से भी गिफ्ट का इंतजार सभी को रहता है, सेंटा आकर सभी के साथ डांस, गाना, हंसी-मजाक करते हैं और उन्हें ढे़र सारे गिफ्ट्स और चॉकलेट्स भी देकर जाते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Merry Christmas wishes to all of you on behalf of Hindi Gizbot Today the whole world is celebrating Christmas. Google has also blessed the whole world with a great doodle on Christmas Eve. Google has created an animated doodle for the best wishes of Christmas, after clicking on which you will see Happy Holidays.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X