Home
News

Grokipedia vs Wikipedia: एलन मस्क ने टेक वर्ल्ड में मचा दी हलचल, लॉन्च किया ग्रोकपीडिया

अमेरिका के अरबपति कारोबारी एलन मस्क अपनों फैसलों से हमेशा ही हैरान करते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। दरअसल, एलन मस्क ने विकीपीडिया को टक्कर देने के लिए Grokipedia लॉन्च किया है। मस्क के इस कदम से टेक दुनिया में हलचल मच गई है। xAI द्वारा लॉन्च किया गया यह नया प्लेटफॉर्म Wikipedia को टक्कर देने वाला बताया जा रहा है।

मस्क का कहना है कि Grokipedia एक ऐसा AI बेस्ड encyclopedia है, जो फैक्ट्स पर आधारित और राजनीतिक पक्षपात से मुक्त जानकारी देता है। दिलचस्प बात यह है कि इसका नाम भी मस्क के AI चैटबॉट Grok से प्रेरित है।

Grokipedia vs Wikipedia: एलन मस्क ने टेक वर्ल्ड में मचा दी हलचल

कैसे अलग है Grokipedia?

Grokipedia पारंपरिक चैटबॉट्स जैसे ChatGPT या Grok से थोड़ा अलग तरीके से काम करती है। यहां यूजर्स को किसी टॉपिक के बारे में जानने के लिए पूरा सवाल टाइप नहीं करना पड़ता, बस विषय का नाम (जैसे - "Barcelona") सर्च करना होता है।

फिलहाल इसके पास करीब 8.85 लाख आर्टिकल्स हैं, जो Wikipedia के मुकाबले काफी कम हैं, लेकिन इसमें एक खासियत है। यह AI और कम्युनिटी दोनों से डेटा लेकर उसे xAI एल्गोरिद्म के जरिए प्रोसेस करती है, जिससे कंटेंट ज्यादा सटीक और संरचित बनता है।

एलन मस्क का दावा

मस्क ने पहले भी कई बार Wikipedia पर "राजनीतिक पक्षपात" का आरोप लगाया था। इसी के जवाब में उन्होंने Grokipedia को "fact-based और neutral platform" बताकर लॉन्च किया। हालांकि लॉन्च के कुछ ही घंटे बाद यूजर्स ने कुछ विवादित कंटेंट पर सवाल उठाए। जैसे, मस्क के प्रोफाइल में उनकी 20 किलो वजन घटाने की निजी जानकारी का उल्लेख, जिसने Grokipedia की "objectivity" पर बहस छेड़ दी।

Grokipedia का एक्सेस और सुरक्षा चेतावनी

फिलहाल Grokipedia का 0.1 वर्जन लाइव है और इसमें लगातार अपग्रेड किए जा रहे हैं। एलन मस्क ने वादा किया है कि आने वाले 1.0 वर्जन में यह 10 गुना बेहतर अनुभव देगा। यूजर्स https://grokipedia.com पर जाकर अपने X अकाउंट से लॉगिन कर सकते हैं। xAI ने अभी तक इसका कोई ऑफिशियल मोबाइल ऐप जारी नहीं किया है, इसलिए किसी फेक ऐप से लॉगिन करने से बचें।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X