GST से पहले ऑफर में मोबाइल लेना क्या वाकई है फायदे का सौदा ?
जीएसटी आने के बाद मोबाइल फोन इंडस्ट्री और स्मार्टफोन यूजर्स को फायदा होगा क्योंकि उन्हें कई सारे टैक्स की जगह 12 फीसदी टैक्स ही देना होगा।
1 जुलाई से पूरे देश में जीएसटी यानी गुड्स और सर्विस टैक्स लागू होने जा रहा है। सरकार ने इसे 12 प्रतिशत के हिसाब से लागू किया है। इसके पहले ये वैट और कई दूसरे करों के रूप में सभी राज्यों की सरकार द्वारा अलग-अलग लगाया जाता था। इस समय लगभग सभी ई-कॉमर्स साइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर जीएसटी लागू होने से पहले डिस्काउंट ऑफर्स चल रहे हैं। लेकिन डिस्काउंट ऑफर में स्मार्टफोन खरीदने के पहले कुछ बातें जान लें।

जैसा कि आप जान चुके हैं कि हर राज्य की सरकार चीजों पर अलग-अलग प्रतिशत से कर लगाती रही है। जीएसटी आने के बाद मोबाइल फोन इंडस्ट्री और स्मार्टफोन यूजर्स को फायदा होगा क्योंकि उन्हें कई सारे टैक्स की जगह 12 फीसदी टैक्स ही देना होगा। जीएसटी से पहले अभी भारत में कर्नाटक, तमिननाडु, केरल और तेलंगाना जैसे राज्यों में स्मार्टफोन पर 5 प्रतिशत वैट लगाया जाता है। वहीं बाकी राज्यों में इसे 14 फीसदी लगाया जाता है।
अगर आप जीएसटी से पहले फोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो ये आपका सही फैसला है, क्योंकि ज्यादातर वेबसाइट कर्नाटक, तमिनलाडू जैसे राज्यों से बिल बनाकर आपको मोबाइल फोन बेचती हैं, इसीलिए अभी आपको इस पर डिस्काउंट मिल जाएगा, लेकिन जीएसटी आने के बाद आपको 12 फीसदी कर ही चुकाना होगा।
वहीं अगर आप ऑफलाइन स्टोर से मोबाइल खरीद रहे हैं, तो सबसे पहले जान लें कि आपके राज्य में कितना प्रतिशत टैक्स लगाया जाता है। अगर ये 5 फीसदी है, तो जीएसटी के बाद ये 12 फीसदी हो जाएगा, लेकिन अगर राज्य में 14 फीसदी टैक्स लगाया जाता है, तो आपके लिए जीएसटी लागू होने के बाद ही फोन खरीदना फायदेमंद होगा।


Click it and Unblock the Notifications








