GTA 6 की रिलीज डेट और भारतीय कीमत का खुलासा, जानिए क्या होगा खास
गेमिंग की दुनिया का सबसे चर्चित टाइटल Grand Theft Auto VI (GTA 6) आखिरकार अपनी लॉन्च डेट और कीमत को लेकर सुर्खियों में है। Rockstar Games ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि GTA 6 को 26 मई 2026 को भारत समेत पूरी दुनिया में लॉन्च किया जाएगा।
शुरुआत में यह केवल नेक्स्ट-जेनरेशन कंसोल्स जैसे PlayStation 5, PS5 Slim, PS5 Pro, Xbox Series X और Xbox Series S पर उपलब्ध होगा। वहीं, पीसी यूजर्स को इस गेम का मजा लेने के लिए कुछ साल और इंतजार करना पड़ेगा। आइए जानते हैं इस गेम के बारे में अब तक क्या-क्या पता चल चुका है।

भारत में कीमत
रिपोर्ट्स और लीक्स के अनुसार, भारत में GTA 6 की संभावित कीमत इस प्रकार हो सकती है।
- स्टैंडर्ड एडिशन: ₹5,999
- डीलक्स एडिशन: ₹7,299
- कलेक्टर एडिशन: लगभग ₹10,000
हालांकि, ये कीमतें अनुमानित हैं और लॉन्च के समय इनमें बदलाव देखने को मिल सकता है।
गेम की कहानी और नए फीचर्स
GTA 6 में इस बार दो मुख्य किरदार होंगे- जेसन और लूसिया। इन दोनों का किरदार असल जिंदगी के मशहूर क्रिमिनल कपल Bonny और Clyde से प्रेरित बताया जा रहा है। कहानी अपराध की दुनिया, गैंग वॉर और ड्रग सिंडिकेट्स के इर्द-गिर्द घूमेगी।
ट्रेलर में दिखाए गए विज़ुअल्स और जानकारी के आधार पर गेम में कई नए फीचर्स शामिल होंगे। इसमें पहली बार एक इन-गेम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लाया जा रहा है, जहां कैरेक्टर्स की गतिविधियों और रिश्तों का असर गेमप्ले पर पड़ेगा। इसके अलावा, एक लव मीटर भी जोड़ा गया है जो दोनों मुख्य किरदारों के बीच के रिश्ते को दर्शाएगा।
GTA 6 का ट्रेलर पहले ही फैंस को रोमांचित कर चुका है और अब आधिकारिक रिलीज डेट सामने आने के बाद गेमर्स के बीच उत्साह और बढ़ गया है। भारत में भी इसकी बड़ी फैन फॉलोइंग है, और कीमत लीक होने के बाद लोग इसे अपने कंसोल पर खेलने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








