Home
News

Tiktok वीडियो बनाने से मना किया तो जिम मालिक को मार दी गोली

TikTok की एक और घटना अब सामने आई है। यह घटना बेहद अजीब है और इसे सुनने के बाद आपको सोचेंगे कि क्या ऐसा भी कोई कर सकता है। टिकटॉक वीडियो बनाने के लिए अगर आपको कोई मना करें तो क्या आप उसे गोली मार देंगे। ऐसा हक़ीकत में हुआ है। दिल्ली के एक जिम मालिक को सिर्फ इसलिए गोली मार दी गई क्योंकि उसने अपने एक इंप्लॉई को जिम में टिकटॉक वीडियो बनाने से मना किया था।

Tiktok वीडियो बनाने से मना किया तो जिम मालिक को मार दी गोली

यह घटना नॉर्थ दिल्ली के सिविल लाइन्स इलाके की है। इस इलाके में गुरूवार को सुबह करीब 9 बजे के आसपास ललित नाम के एक आरोपी ने अपनी जिम के बाहर खड़े राहुल गुप्ता को गोली मार दी। गोली राहुल गुप्ता के कमर में लगी और वो एक दुकान की साइड में जाकर अपने-आप को बचाने लगे। इतने में आरोपी ललित और उसके साथ स्कूटी पर आया एक शक्स भाग गए।

Tiktok की वजह से मारी गोली

राहुल गुप्ता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने गोली निकालकर कहा कि वो खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने छानबिन शुरू कि और जिम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा की रिकॉर्डिंग देखी तो उसमें देखा गया कि दो लड़के हेलमेट पहनकर स्कूटी से आए और पीछे वाले लड़के ने गोली मारी और भाग गए। इसके बाद ज्यादा छानबीन करने के बाद पुलिस ने ललित को पकड़ा और ललित ने अपना जुर्म कबूल किया।

आरोपी ललित ने बताया कि वो राहुल गुप्ता के जिम में काम करता था। जिम में एक महिला जिम ट्रेनर भी काम करती थी। ललित उस महिला जिम ट्रेनर के साथ टिकटॉक वीडियो बनाया करता था। जिम के मालिक राहुल ने ललित को टिकटॉक वीडियो बनाने से मना किया लेकिन ललित नहीं माना। ललित के ना मानने के बाद राहुल ने उसे जिम की नौकरी से निकाल दिया।

इस चीज का बदला लेने के लिए ललित ने राहुल को मारने का प्लान बनाया है। उसने एक पिस्टल का इंतजाम किया और अपने पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग लड़के को अपनी हेल्प के लिए बुलाया। उसने नाबालिग लड़के स्कूटी चलाने के लिए कहा इसके लिए उसने उस लड़के को कुछ पैसों का भी ऑफर दिया। उसके बाद लड़का स्कूटी चलाकर जिम तक गया और पीछे बैठे ललित ने राहुल को गोली मार दी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और राहुल अब खतरे से बाहर है लेकिन यह घटना हमें बहुत कुछ सोचने पर मजबूर करती है। क्या टिकटॉक ना बनाने के लिए कहने पर कोई किसी को गोली तक मार सकता है। टिकटॉक वीडियो का क्रेज किसी की जान से ज्यादा है..? आजकल के युवा टिकटॉक वीडियो के इस मायाजाल में जरूरत से ज्यादा असहनशील होते जा रहा है।

TikTok का पागलपन होगा खतरनाक

कुछ महीने पहले एक घटना सामने आई थी जिसमें बंदूक के साथ टिकटॉक वीडियो बनाने के चक्कर में गोली चल गई और एक युवक की मौत हो गई। इसके अलावा एक ख़बर में देखा गया कि झरने के नीचे टिकटॉक वीडियो बनाने के चक्कर में एक युवक पानी में बह गया। इस तरह की तमाम घटनाएं सामने आती जा रही है। क्या इसके लिए सरकार और घर के माता-पिता या अभिभावकों को सोचना जरूरी नहीं है..?

 
Best Mobiles in India

English summary
Another incident of TikTok is now revealed. This incident is very strange and after listening to it, you will think that no one can do anything like this. Will you shoot him if you persuade someone to make a stamp video? This has happened in reality. Let us tell you the whole incident.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X