BGMI खेलकर 10 लाख जीतने का मौका, Haier का गेमिंग की दुनिया में बड़ा कदम
भारत में तेजी से बढ़ते ई-स्पोर्ट्स मार्केट को देखते हुए Haier India ने बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने पहली बार अपना ई-गेमिंग टूर्नामेंट Haier G-League लॉन्च किया है।
यह टूर्नामेंट न केवल गेमिंग टैलेंट को बढ़ावा देगा, बल्कि Haier को भारत की Gen Z और मिलेनियल ऑडियंस से जोड़ने का एक बड़ा माध्यम भी बनेगा।

BGMI गेम पर बेस्ड टूर्नामेंट, 10 लाख का इनाम
Haier G-League एक मोबाइल ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट है जो BGMI पर आधारित है। इस प्रतियोगिता में 8,000 से अधिक खिलाड़ी और 2,048 टीमें भाग ले रही हैं। रजिस्ट्रेशन 24 जून से शुरू हो चुके हैं और प्रीलिमिनरी राउंड्स 4 जुलाई से हो चुके हैं।
मुख्य टूर्नामेंट 10 जुलाई से शुरू होकर 20 जुलाई 2025 तक चलेगा, जिसमें विजेता को ₹10 लाख की इनामी राशि मिलेगी। इस टूर्नामेंट के जरिए Haier अपने नए QD Mini LED TV सीरीज को भी प्रमोट कर रहा है।
यह टीवी खासतौर पर गेमर्स और सिनेमैटिक व्यूइंग के शौकीनों के लिए बनाया गया है। इसमें बेहद फास्ट रिस्पॉन्स टाइम, लो लेटेंसी, और इमर्सिव ऑडियो जैसी खूबियां हैं, जो गेमिंग एक्सपीरियंस को अगले स्तर पर ले जाती हैं। Haier का मानना है कि यही वो तकनीक है जो आज के युवाओं की डिजिटल जरूरतों को पूरा करती है।
YouTube पर देख सकेंगे लाइव एक्शन
Haier G-League को Haier India के आधिकारिक YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जा रहा है। यानी गेमिंग के शौकीनों को हर मोमेंट का लाइव अनुभव मिलेगा - चाहे वो एक्शन हो, स्ट्रैटेजी हो या चैम्पियन बनने की जंग।
स्पोर्ट-ओ-टेनमेंट से E-Sports तक
Haier पहले ही JioHotstar के साथ IPL और ICC टूर्नामेंट में डिजिटल स्ट्रीमिंग पार्टनर और टाइटल स्पॉन्सर बन चुका है। अब कंपनी ने अपने Sport-O-Tainment विजन को e-sports की दुनिया में विस्तार देकर यह साफ कर दिया है कि वह सिर्फ प्रोडक्ट नहीं, एक लाइफस्टाइल ब्रांड बनना चाहती है।


Click it and Unblock the Notifications








