AI से चलेगा एसी! Haier Gravity Series AC भारत में लॉन्च, स्मार्ट ऐप और फैब्रिक डिजाइन से लैस
Haier Gravity Series AC: Haier Appliances India ने भारत में अपना नया Gravity Series एयर कंडीशनर लॉन्च किया है। यह देश का पहला AI क्लाइमेट कंट्रोल वाला AC है, जिसमें फैब्रिक जैसा टेक्सटाइल-इंस्पायर्ड डिजाइन दिया गया है।
यह सीरीज 7 अलग-अलग खूबसूरत कलर में आती है और इसे खासतौर पर स्टाइलिश लुक और स्मार्ट कूलिंग को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। एआई फीचर्स की बदौलत यह एसी आपके लिए इस गर्मी के सीजन में अच्छा विकल्प बन सकता है।

AI फीचर्स समझेंगे आपकी जरूरत
AI Climate Assistant- ये फीचर आपके कमरे और बाहर के तापमान को समझकर अपने आप कूलिंग को एडजस्ट कर देता है। इससे आपको बार-बार रिमोट का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा।
AI बिजली मॉनिटरिंग- HaiSmart ऐप के जरिए आप हर घंटे, हर दिन, हफ्ते या महीने की बिजली खपत देख सकते हैं। साथ ही अलर्ट सेट कर सकते हैं जिससे बिजली का सही इस्तेमाल हो सके। इससे बिजली बिल पर भी कंट्रोल होता है।
AI ECO Mode- ये फीचर कमरे में मौजूद लोगों के अनुसार टेम्परेचर और टन कैपिसिटी को एडजस्ट करता है ताकि बिजली की बचत भी हो और ठंडक भी बनी रहे।
शानदार परफॉर्मेंस और फीचर्स
सुपरसोनिक कूलिंग: सिर्फ 10 सेकंड में ठंडी हवा देने का दावा, जो आम AC से 20 गुना तेज है।
Frost Self-Clean टेक्नोलॉजी: 21 मिनट में खुद को साफ कर लेता है और 99.9% शुद्ध हवा देता है।
Hexa Inverter टेक्नोलॉजी: तापमान को ±0.1°C तक कंट्रोल करता है और बेहतर परफॉर्मेंस देता है।
Intelli Convertible: 7-in-1 Modes: सात अलग-अलग कूलिंग मोड्स दिए गए हैं, जिनसे आप बिजली की बचत कर सकते हैं।
High Ambient परफॉर्मेंस: 60 डिग्री सेल्सियस तक के गर्म तापमान में भी शानदार काम करता है।
Hyper PCB: ज्यादा सुरक्षा और मजबूती के लिए Flame Resistant मटेरियल से बना है।
20 मीटर लंबी एयरफ्लो: TURBO मोड से बड़े कमरे में भी जल्दी और समान ठंडक मिलती है।
कलर ऑप्शंस और मॉडल
Gravity Series में 7 कलर मिलते हैं।
- मॉर्निंग मिस्ट
- मून स्टोन ग्रे
- गैलेक्सी स्लेट
- मिडनाइट ड्रीम
- एक्वा ब्लू
- कॉटन कैंडी
- व्हाइट
कीमत और अवेलेबिलिटी
Haier Gravity Series के 5-स्टार AI AC की कीमत 51,990 रुपये से शुरू होती है। इसे आप कंपनी की वेबसाइट, अमेजन, फ्लिपकार्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर्स और ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स से खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications