Haier की OLED TV रेंज भारत में लॉन्च, घर पर मिलेगा सिनेमैटिक एक्सपीरियंस, इतनी है कीमत
Haier अप्लायंसेज इंडिया ने भारत में अपने स्मार्ट टीवी लाइनअप का विस्तार करते हुए प्रीमियम OLED टीवी लॉन्च किए हैं। नया Haier C90 OLED टीवी 55 इंच, 65 इंच और 77 इंच में आता है। दूसरी तरफ Haier C95 OLED टीवी 55 इंच और 65 इंच में आता है।
दोनों में स्टाइलिश-बेजल लैस डिजाइन और प्रीमियम मैटल स्वाइल स्टैंड मिलता है। ये टीवी हार्मन कार्डन द्वारा इन्हान्स कंट्रास्ट, वाइब्रेंट और स्टनिंग क्लैयरिटी प्रदान करते हैं। नए OLED TVs पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ सीमलैसली ब्लेंड प्रीमियम डिजाइन ऑफर करते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में सबकुछ।

OLED टेक्नोलॉजी
हर पिक्सेल अपनी खुद की रोशनी एमिटिड करता है, जिससे कलर्स अधिक वाइब्रेंट और ब्लैक डार्क दिखते हैं। Dolby Vision IQ और HDR10+ के साथ शानदार पिक्चर क्वालिटी मिलती है।
डिजाइन
अल्ट्रा-स्लिम मेटल बेजल-लेस फ्रेम और स्टाइलिश प्रोफाइल, जो किसी भी लिविंग स्पेस में आसानी से फिट हो जाता है। यह देखने में भी काफी प्रीमियम लगते हैं।
स्मार्ट फीचर्स
Google TV इंटीग्रेशन, हैंड्स-फ्री वॉइस कंट्रोल, 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ स्मूद यूजर इंटरफेस मिलता है। Chromecast और HAICAST सपोर्ट से बिना इंटरनेट मोबाइल कंटेंट शेयर कर सकते हैं।
साउंड सिस्टम
Dolby Atmos और Harman Kardon के 2.1 चैनल ऑडियो सिस्टम के साथ 50W (और 77" मॉडल में 65W) साउंड आउटपुट। dbx-tv टेक्नोलॉजी के साथ क्लियर और रिच ऑडियो।
गेमिंग के लिए बेस्ट
C95 में 144Hz रिफ्रेश रेट, VRR और ALLM के साथ, जबकि C90 में 120Hz सपोर्ट। AMD FreeSync Premium से स्मूद और लैग-फ्री गेमिंग।
सस्टेनेबिलिटी
सोलर चार्जिंग और USB Type-C पोर्ट के साथ आने वाला रिमोट पर्यावरण के अनुकूल है।
कीमत और अवेलेबिलिटी
Haier C90 और C95 OLED TVs की सेल भारत में लाइव हो चुकी है। इन्हें कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर और लीडिंग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं। ये देशभर के रिटेल स्टोर्स पर भी बिक्री के लिए अवेलेबल हैं। C90 OLED टीवी की कीमत 1,29,990 रुपये और C95 OLED को 1,56,990 रुपये में लॉन्च किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








