Home
News

Happy Independence Day 2024: भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने को लेकर बोले पीएम मोदी, यहां जानें

Happy Independence Day 2024: इस साल हम सभी भारतीय आज यानी गुरुवार को 78वां स्वतंत्र दिवस (Independence Day) मना रहे हैं। पूरे देश में 15 अगस्त की धूम मची है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के इस खास अवसर पर लाल किले की प्राचीर से लगातार 11वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजा रोहण करते समय कहा कि भारत के 140 करोड़ नागरिक एकजुट संकल्प के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने पर समृद्ध और विकसित देश का लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। इस खास मौके पर मोदी ने भारत की उपलब्धियों के साथ भविष्य में आने वाली संभावनाओं पर जोर दिया है। चलिए जानते हैं कि मोदी ने टेक्नोलॉजी सेक्टर के लिए क्या कहा।

Independence Day पर भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने को लेकर बोले पीएम

स्पेस सेक्टर से हुई सैकड़ों स्टार्ट-अप की शुरुआत

अपने भाषण को जारी रखते हुए मोदी ने कहा कि भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र (Space) तेजी से जीवंत हो रहा है और भारत को मजबूत बनाने में अपना भरपूर योगदान दे रहा है। 78वें स्वतंत्र दिवस पर लाल किले से अपने संबोधन के दौरान मोदी ने स्पेस सेक्टर में अपनी सरकार द्वारा लागू किए गए कई सुधारों पर भी प्रकाश डाला, जिसमें इसे पिछली बाधाओं से मुक्त किया गया है।

उन्होंने अपने भाषण में कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र में सैकड़ों स्टार्ट-अप उभरे हैं, जिसमें यह जीवंत हो गया है और मजबूत भारत के निर्माण में सहायक है। हमने अंतरिक्ष क्षेत्र को उसकी पिछली सीमओं से मुक्त कराते हुए महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। डिजीटल भारत के गौरवशाली समर्थकों के रूप में भारत के 78th Independence Day का जश्न मनाते हुए ऐसे टेक्नोलॉजी समाधानों का निर्माण करना है, जो कि भारतीय इंडस्ट्री को और पेमेंट को डिजिटल बनाने और उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद कर सके।

भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने पर दिया जोर

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि चंद्रयान की सफलता के बाद सांइस और टेक्नोलॉजी में भारत के लोगों की रुचि में बढ़ोत्तरी हुई है, जो कि एक अच्छे संकेत की ओर इशारा करती है। उन्होंने अपने भाषण में भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने पर भी पूरा जोर दिया है, ताकि भविष्य में आने वाली संभावनाओं का पूरा देश लाभ उठा सकें।

भारत के मैन्युफैक्चरिंग हब बनने के फायदे

वहीं अगर भारत मैन्युफैक्चरिंग हब बनता है तो इससे आर्थिक विकास में तेजी आएगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और देश की GDP में वृद्धि होगी। इससे विदेशी निवेश आकर्षित होगा, जिससे देश की तकनीकी क्षमता और बुनियादी ढांचे का विकास होगा। हमारा भारत आत्मनिर्भर भारत बनने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है और विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
This year all of us Indians are celebrating the 78th Independence Day. In such a situation, on this special occasion of Independence Day, Prime Minister Narendra Modi hoisted the national flag for the 11th consecutive time from the ramparts of the Red Fort. At the same time, Modi has emphasized on India's achievements along with the possibilities in the future. Let us know what Modi said for the technology sector.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X