Har Ghar Tiranga Campaign 2024: शुरू हुआ हर घर तिरंगा अभियान, ऐसे लें हिस्सा
Har Ghar Tiranga Campaign 2024: देश की आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके पर 'Har Ghar Tiranga Campaign 2024' चलाया जा रहा है। जैसा कि हम सब जानते हैं कि हर साल Independence Day 15 अगस्त को मनाया जाता है।
बता दें कि इस कैंपेन की शुरुआत 9 अगस्त से शुरू हो चुकी है, जो कि अगले 6 दिन तक चलेगी। इस अभियान के तहत भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

पिछले साल भी चलाया गया था कैंपेन
पिछले साल भी सरकार की ओर से 'Har Ghar Tiranga' अभियान चलाया गया था। अब सवाल उठता है कि आखिर आप कैसे इस अभियान में हिस्सा ले सकते हैं। चलिए जान लेते हैं कि आप इस अभियान में कैसे हिस्सा लें सकते हैं।
कैसे लें सकते हैं आप इस अभियान में हिस्सा
- सबसे पहले आपको harghartiranga.com वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद पार्टिशिपेट सेक्शन पर टैप करना होगा।
- इसके बाद आपको अपना नाम,मोबाइल नंबर, राज्य और देश की जानकारी देनी होगी।
- फिर आपको Read And Agree ऑप्शन पर टैप करना होगा।
- इसके बाद आपको तिरंगे के साथ की अपनी सेल्फी पोस्ट करनी होगी।
- फिर आपको सबमिट बटन पर टैप करना होगा। इसके बाद आपको आपकी सेल्फी को यूज करने की परमिशन लेनी होगी।
- इसके बाद 'हर घर तिरंगा' सर्टिफिकेट जनरेट हो जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
हर घर तिरंगा अभियान में कैसे करें सेल्फी पोस्ट
आप harghartiranga.com पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी सेल्फी पोस्ट कर इस अभियान का हिस्सा बन सकते हैं। इसके अलावा, आप राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी पोस्ट कर सकते हैं और डिजीटल रूप से घर पर तिरंगा भी दिखा सकते हैं।
कहां से खरीद सकेंगे राष्ट्रीय ध्वज
हर घर तिरंगा अभियान की जिम्मेदारी डाक विभाग को सौपी गई है। देश की आम जनता प्रीमियम झंडा यानी फ्लैग को डाक विभाग से खरीद सकेंगे। आप राष्ट्रीय ध्वज को https://www.epostoffice.gov.in/ की वेबसाइट से भी खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








