Home
News

पोर्न देखा तो बज उठेगा "हर-हर महादेव"

By Neha

इंटरनेट पर मौजूद कंटेंट में से एक बड़ा हिस्सा पोर्न के रूप में मौजूद है। भारत में इंटरनेट पर मौजूद पोर्न कंटेंट और वेबसाइट पर रोक लगाने को लेकर कई बार बातें सामने आई हैं, लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ नहीं हुआ। हालांकि हाल ही में एक ऐसा ऐप बनाया गया है, जिसे अपने फोन में डाउनलोड करने के बाद आप खुद को पोर्न कंटेंट देखने से रोक सकेंगे। जी हां, एक एंड्राइड ऐप आपको पोर्न कंटेंट रोकने से रोकेगा और जब भी आप पोर्न साइट पर विजिट करेंगे आपके फोन पर भजन और धार्मिक गाने बजने लगेंगे।

पोर्न देखा तो बज उठेगा 'हर-हर महादेव'

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के 'इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज' (IMS-BHU) के एक न्यूरोलॉजिस्ट ने अपनी टीम ने Har Har Mahadev नामक एक ऐप बनाया है, जो स्मार्टफोन यूजर्स को फोन में पोर्न वेबसाइट पर जाने से रोकेग।

ये ऐप इंटरनेट पर फेक न्यूज और पोर्नोग्राफिक कंटेंट वाली साइट्स को ब्लॉक करेगा। इस ऐप को फोन में इंस्टॉल और लॉगिन करने के बाद अगर यूजर पोर्न कंटेंट सर्व करने वाली वेबसाइट पर विजिट करेगा, तो वह साइट नहीं खुल सकेगी और फोन से भजन बजने शुरू हो जाएंगे।

ये ऐप करीब 3,800 आइडेंटिफाइड साइट्स को ब्लॉक कर सकता है। ऐप डेवलप करने वाली टीम ने वेबसाइट ब्लॉकर और इंटरनेट फिल्टरिंग सर्विसेज भी डेवलप की हैं, जिसमें एडल्ट साइट पर रिडायरेक्ट नहीं हुआ जा सकेगा। ऐसे में यूजर्स आराम से इंटरनेट सर्फिंग का मजा ले सकेंगे।

टीम द्वारा इस ऐप को तैयार करने में करीब 6 महीने का समय लगा। रिसर्च टीम आगे भी इस ऐप में कई अपडेट लाएगी, जिनमें ज्यादा साइट्स को ब्लॉक किया जा सकेगा और दूसरे धर्मों के गानों का भी शामिल किया जा सकेगा।

ये एक एंड्रॉइड ऐप है, जो आपको प्लेस्टोर पर फ्री ऐप में मिल जाएगा। हर-हर महादेव ऐप उन लोगों के भी काफी मदद कर सकेगा, जो पोर्न एडिक्ट हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Har Har Mahadev app will block porn sites. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X