Home
News

Earphone और Headphone के ज्यादा इस्तेमाल से आपको होगा नुकसान

आजकल स्मार्टफोन का इस्तेमाल तो काफी सारे लोग करने लगे हैं। अगर स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना बढ़ा है तो ईयरफोन और हेडफोन का इस्तेमाल करना भी बढ़ गया है। आपने भी कई ऐसे लोगों को देखा होगा जो ईयरफोन और हेडफोन का इस्तेमाल हमेशा करते हैं। हालांकि स्मार्टफोन, ईयरफोन और हेडफोन के आने से हमारी जिंदगी काफी आसान बन गई है लेकिन तकनीक का जितना फायदा होता है दूसरी तरफ उतना नुकसान भी होता है।

Earphone और Headphone के ज्यादा इस्तेमाल से आपको होगा नुकसान

ऐसा ही ईयरफोन और हेडफोन के केस में भी होता है। ईयरफोन और हेडफोन का ज्यादा इस्तेमाल करना भी यूज़र्स के लिए काफी खतरनाका साबित हो सकता है। अगर आप भी काफी ज्यादा देर तक ईयरफोन या हेडफोन का इस्तेमाल करते हैं तो कभी ना कभी तो आपके मन भी ये सवाल जरूर आया होगा कि क्या ईयफोन और हेडफोन के ज्यादा इस्तेमाल से आपको कोई नुकसान तो नहीं हो रहा है।

आपको बता दें कि अगर आप ऐसा कुछ सोच रहे हैं तो बिल्कुल ठीक सोच रहे हैं। ईयफोन और हेडफोन के ज्यादा और लगातार इस्तेमाल करने से आपके कानों पर काफी सारे हानिकारक प्रभाव भी पड़ सकते हैं। आइए हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताते हैं कि किसी भी यूज़र्स के ज्यादा ईयरफोन और हेडफोन का इस्तेमाल करने से उसे क्या नुकसान हो सकता है।

तेज वॉल्यूम से नुकसान

ऐसे काफी सारे यूज़र्स हैं जो ईयरफोन या हेडफोन के जरिए काफी लाउड म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं। आजकल के आधुनिक ईयरफोन और हेडफोन में काफी सारे ऐसे फीचर्स आते हैं जिन्हें तेज वॉल्यूम में सुनने के बाद काफी अच्छा लगता है लेकिन उसका नुकसान भी आपके शरीर पर होता। आप जब भी अपने हेडफोन .या ईय़रफोन में वॉल्यूम को बढ़ाते होंगे तो एक लिमिट के बाद उसमें एक वार्निंग दी जाती होगी।

उस वार्निंग का मतलब है कि अगर आप अपने ईयफोन की वॉल्यूम उस लिमिट से आगे बढ़ाएंगे तो वो आपके कान को नुकसान पहुंचा सकती है। ईयरफोन और हेडफोन के जरिए तेज वॉल्यूम में गाने या कुछ भी सुनना आपके कान की सुनने की असल क्षमता को धीरे-धीरे कम करता जाता है।

आपका कान कम दूरी की चीजों को सुनने का आदी हो जाता है ऐसे में दूर की चीजों को बिना ईयरफोन या हेडफोन के सुनने में आपके कान को समस्या आने लगती है। इस वजह से आप अपने ईयरफोन या हेडफोन का इस्तेमाल ना तो तेज वॉल्यूम में करें और ना ही ज्यादा लंबे वक्त के लिए करें। इन दोनों कारणों से आपके कान की सुनने की क्षमता कम हो सकती है।

ईयरफोन और हेडफोन के जरिए इंफेक्शन

ऐसा कई बार होता है कि आपसे कोई आपका ईयफोन या हेडफोन मांगता है तो आप उसे तुरंत दे देते हैं। इसके अलावा आप भी कभी किसी दूसरे का ईयरफोन लेकर इस्तेमाल करते होंगे। ऐसे में आपको बता दें कि किसी दूसरे का ईयफोन या हेडफोन इस्तेमाल करने से आपके कान में इंफेक्शन हो सकता है जो आपको बाद में किसी बड़ी बीमारी के चक्कर में भी फंसा सकता है।

ऐसे में आप कोशिश करें कि किसी दूसरे को अपना ईयरफोन ना दें और ना किसी दूसरे का ईयरफोन खुद इस्तेमाल करें। अगर आपको काफी इमेरजेंसी में किसी का ईयरफोन इस्तेमाल करना पड़ भी जाए तो आप पहले उससे किसी साफ कपड़े से साफ कर लें और उसके बाद उसका यूज़ करें।

इन नुकसान से कैसे बचें

इस दो कारणों के अलावा एक और कारण है जिसका पता यूज़र्स को चलता नहीं है। आजकल ईयरफोन और हेडफोन बनाने वाली कंपनियां ऐसे ईयरफोन बनाती है जो यूज़र्स के कान में एकदम सटीक तौर पर फिट हो जाए और उसे कान में दर्द ना हो। ऐसा भी कई बार होता है कि जब आप काफी देर से ईयरफोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपकेस कान में काफी दर्द होने लगता है।

इस समस्या से बचने के लिए कंपनियों ने ऐसे ईयरफोन और हेडफोन बनाना शुरू कर दिया जिससे यूज़र्स को लंबे वक्त तक इस्तेमाल करने पर भी दर्द ना हो। इस वजह से अब मार्केट में ऐसे ईयरफोन और हेडफोन आने लगे हैं जो आपके कान को पूरी तरह से ढ़क देते हैं। आपके कान में जरा सी भी स्पेस खाली नहीं रहती और म्यूजिक क्वालिटी अच्छी होने की वजह से आप काफी लंबे वक्त तक ईयरफोन लगाए रखते हैं।

ऐसे में आपके कान में बाहर से कोई भी हवा काफी लंबे वक्त तक अंदर नहीं जा पाती है। इस वजह से आपके कान में एक काफी भयानक इंफेक्शन हो सकता है और आपको एक कान की बड़ी बीमारी भी हो सकती है। इस वजह से आपको ईयरफोन और हेडफोन इस्तेमाल करते वक्त इन चीजों का ध्यान रखना चाहिए।

आइए हम अंतिम में आपको ईयरफोन और हेडफोन सही से यूज़ करने के कुछ टिप्स देते हैं, जिससे आप ईयरफोन या हेडफोन इस्तेमाल भी कर पाएंगे और आपके कान में कोई नुकसान भी नहीं होगा।

1. वॉल्यूम फुल या लाउड करके ना सुनें
2. किसी का ईयरफोन या हेडफोन इस्तेमाल ना करें या करने से पहले उसे अच्छे से साफ कर लें
3. इनका इस्तेमाल लगातार और काफी लंबे वक्त के लिए ना करें

 
Best Mobiles in India

English summary
Nowadays many people have started using smartphones. If using a smartphone is over, then using earphones and headphones has also increased. You have also seen many people who always use earphones and headphones. In this case, what can be its losses.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X