हरियाणा के कुल 17 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद, वॉयस कॉलिंग में नहीं होगी परेशानी
किसान आंदोलन पिछले लगभग 65 दिनों से चल रहा है। 26 जनवरी के दिन से पिछले करीब 3-4 दिनों में इस आंदोलन का घटनाक्रम काफी तेजी से बदला है। अब इस क्रम में एक नई ख़बर सामने आ रही है कि हरियाणा सरकार ने एक बार फिर 24 घंटे के लिए 14 नए जिलों में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है। आपको बता दें कि सोनीपत, पलवल और झझ्जर में पहले से ही इंटरनेट को बैन किया हुआ है। इसका मतलब है कि अब हरियाणा के 22 जिलों में से 17 जिलों में इंटरनेट को बैन कर दिया गया है।

हरियाणा में फिर से बंद हुई इंटरनेट सेवा
आपको बता दें कि 26 जनवरी के दिन भी किसान आंदोलन में हिंसा होने के बाद दिल्ली समेत हरियाणा के कुछ जिलों में इंटरनेट और टेलिकॉम सर्विस को भी बंद कर दिया गया था। आज एक बार फिर ऐसा ही हुआ है। आज अभी से कुछ देर पहले यानि कि शाम के 5 बजे हरियाणा सरकार ने कल शाम यानि 30 जनवरी की शाम 5 बजे तक के लिए 14 जिलों में इंटरनेट के बंद कर दिया है।
इन जिलों में नहीं चलेगा इंटरनेट
इन नए 14 जिलों में अंबाला, यमुना नगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, हिसार, जिंद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, फ़तेहाबाद, रेवाड़ी, सिरसा शामिल हैं। इस वजह से अब कुल 17 जिलों में इंटरनेट को बंद कर दिया गया है। हालांकि आपको बता दें कि इंटरनेट से की जाने वाली वॉयस कॉल को बंद नहीं किया गया है।
वॉयस करने में नहीं होगी परेशानी
आप इंटरनेट की मदद से वॉयस कॉल कर सकते हैं लेकिन किसी भी ब्राउज़र को नहीं खोल पाएंगे। फेसबुक, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम, यूट्यूब जैसी किसी भी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। आपको याद दिला दें कि यह बैन इस हफ्ते में दूसरी बार लगाया गया है और हो सकता है कि कल शाम 5. बजे इंटरनेट बैन का समय आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन क्लास भी हुई बंद
पिछली बार इंटरनेट सेवा ठप होने की वजह से दिल्ली एनसीआर और हरियाणा में रहने वाले करोड़ों यूज़र्स प्रभावित हुए हैं। इन सभी यूज़र्स में कई कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम करने वाले यूज़र्स भी हैं और स्कूल-कॉलेज की ऑनलाइन क्लास करने वाले छात्र भी हैं। अब हरियाणा के इन जिलों में रहने वाले लोगों को भी एक बार फिर उन्हीं परेशानियों का सामना एक बार फिर अगले 24 घंटों तक के लिए करना पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications








