कहीं आपका भी पासवर्ड तो नहीं हो गया है लीक, इस ट्रिक से पता करें और बदलें अपना पासवर्ड
डिजीटल युग में पासवर्ड किसी ताले की चाभी की तरह होता है और ऐसे में इसका लीक होना या फिर असुरक्षित होना आम सी बात बन जाती है। हाल ही में डाटा लीक होने के कई सारे मामले देखने को मिले हैं, जिसमें X से लेकर टेलिकॉम कंपनी Airtel तक के यूजर्स का डाटा लीक हुआ है।
ऐसे में आप लोगों के लिए यह चेक करना बेहद ही जरूरी हो जाता है कि कहीं आपका पासवर्ड भी तो लीक नहीं हुआ है। अब आप सोच रहे होंगे कि किस तरीके से हम अपने पासवर्ड के लीक होने का पता लगाएं, तो यहां आपको इसका तरीका बताने जा रहे हैं।

पासवर्ड लीक हुआ है पता करने के लिए इस वेबसाइट का करें इस्तेमाल
HIBP एक फ्री सर्विस है, जो आपको यह चेक करने की परमिशन देती है कि आपका ईमेल एड्रेस या फिर यूजरनेम किसी डाटा लीक का शिकार हुआ है या नहीं। इसके लिए सबसे पहले आपको HIBP वेबसाइट में जाना होगा और यहां अपना ईमेल एड्रेस दर्ज करना होगा। अगर आपका ईमेल एड्रेस किसी लीक में नजर आया है, तो आपको पता लग जाएगा और आप अपना पासवर्ड बदल सकते हैं।
Saved Password फीचर का करें इस्तेमाल
अगर आप Google Chrome वेब ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं, तो आप Saved Password फीचर का इस्तेमाल करके यह पता कर सकते हैं कि आपके कौन से पासवर्ड लीक हुए हैं।
- इसके लिए सबसे पहले Chrome ओपन करें और मेन्यू से सेटिंग में जाएं।
- अब Advance पर क्लिक करें और फिर पासवर्ड में जाएं।
- Saved Password सेक्शन में Compromised Password पर क्लिक करें।
- ऐसा करने के बाद Google Chrome उन पासवर्ड की लिस्ट दिखाएगा, जो लीक हुए हैं।
पासवर्ड मैनेजर टूल की लें हेल्प
आप पासवर्ड मैनेजर ऐप या फिर सॉफ्टवेयर में आपके सभी पासवर्ड को सेव कर सकते हैं। कई पासवर्ड मैनेजर ऐप्स में यह ऑप्शन मिल जाता है, जो आपको यह चेक करने में मदद करता है कि आपके पासवर्ड लीक हुए हैं या नहीं। अगर आपको ऐसा लगता है कि आपका पासवर्ड लीक हुआ है तो, आप चेक करने के बाद उसे बदल सकते हैं।
यहां यह ध्यान रखें कि आपको 2FA फीचर का इस्तेमाल करना चाहिए, जो कि लॉग-इन करते समय OTP या फिर अप्रूवल नोटिफिकेशन भेजता है। इसके अलावा समय-समय पर अपने अकाउंट के पासवर्ड को बदलते रहे, ताकि आपका अकाउंट सुरक्षित रहे और पासवर्ड सेट करते समय स्पेशल कैरेक्टर्स और नंबर का भी जरूर इस्तेमाल करें।


Click it and Unblock the Notifications








