आपकी यात्रा मंगलमय हो, अब Whatsapp पर लें IndiGo फ्लाइट की टिकट्स बुक करने का मजा
अब फ्लाइट बुक करना और भी मजेदार होने वाला है। क्योंकि भारत की पसंदीदा एयरलाइन IndiGo ने Whatsapp पर अपना AI बुकिंग असिस्टेंट 6EsKai लॉन्च किया है। अब व्हाट्सऐप पर अपने दोस्तों के साथ चैट करते हुए अपनी ट्रेवल जर्नी की भी प्लानिंग कर सकते हैं।
IndiGo का यह AI बुकिंग असिस्टेंट 6EsKai कोई साधारण असिस्टेंट नहीं है, इसे Google के पार्टनर Riafy के AI प्लेटफॉर्म द्वारा डेवलप किया गया है। यह आपको टिकट बुक करने में मदद करेगा।

क्या-क्या काम करेगा 6EsKai
AI बुकिंग असिस्टेंट 6EsKai एक ट्रैवल एजेंट की तरह है, जो आपको टिकट बुक करने, चेक-इन करने, बोर्डिंग पास बनाने, फ्लाइट स्टेटस चेक करने और यहां तक कि आपके रैंडम ट्रैवल के सवालों का जवाब देनें भी मदद करेगा। यह सारे काम आप Whatapp पर कर सकेंगे।
यह आपको आपकी पॉकेट में एक पर्सनल ट्रैवल एजेंट की तरह नजर आएगा। इतना ही नहीं यह आपकी भाषा जैसे अंग्रेजी, हिंदी और तमिल में भी बात कर सकेगा। AI बुकिंग असिस्टेंट 6EsKai को स्टार्ट करने के लिए आपको बस इस नंबर पर +917065145858 पर एक Whatsapp मैसेज भेजना होगा।
नीतन चोपड़ा ने जाहिर की खुशी
IndiGo के चीफ डिजीटल और इनफॉर्मेशन ऑफिसर नीतन चोपड़ा ने इस नई सुविधा को लेकर कहा है कि हमें Whatsapp पर अपने AI बुकिंग असिस्टेंट 6EsKai के लॉन्च का ऐलान करते हुए बेहद ही खुशी हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी इंडिगो कटिंग-ऐज टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके बेहतर डिजीटल सर्विसेज देने का प्रयास करती है।
यह नया फीचर टेक्नोलॉजीकल इनोवेशन और कस्टमर्स एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कार्य करेगा। इस फीचर को हमारे कस्टमर्स को सपोर्ट देने के लिए बनाया गया है, जो कि डेवलपमेंट और कस्टमर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपने डेडिकेशन को बताता है।
ट्रैवल बुकिंग होगी आसान
AI बुकिंग असिस्टेंट 6EsKai व्हाट्सऐप के जरिए आपके ट्रैवल बुकिंग एक्सपीरियंस को आसान बनाने के साथ मनोरंजक बनाने के लिए तैयार है। ऐसे में अगली बार जब भी आपको फ्लाइट बुक करनी हो, अपनी फ्लाइट का करेंट स्टेटस चैक करना हो या बस ट्रैवल के चर्चा करनी हो, तो यहां याद रखें कि आप IndiGo पर सिर्फ Whatsapp मैसेज की दूरी पर है और आपकी यात्रा मंगलमय हो।


Click it and Unblock the Notifications








