आकाश का अपग्रेड मॉडल एचसीएल लांच कर सकता है

कंप्यूटर कंपनी एचसीएल इन्फोसिस्टम्स ने कहा है कि यदि आकाश-2 के लिए बोली व्यावहारिक होगी, तो वह इसकी निविदा में शामिल होगी। आकाश-2 दुनिया के सबसे सस्ते टेबलेट पीसी का अपग्रेड वर्जन होगा। एचसीएल इन्फोसिस्टम्स के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं प्रमुख (मोबिलिटी) गौतम अडवाणी ने जानकारी देते हुए बताया, सरकार ने आकाश के साथ अच्छा काम किया है।
हम इसकी बोली में शामिल होना चाहेंगे, लेकिन कीमत व्यावहारिक होनी चाहिए। अडवाणी ने कहा कि अभी निविदा की बात सामने नहीं आई हैं। लेकिन यदि मूल्य व्यावहारिक नहीं हुआ, तो हम इसमें शामिल नहीं होंगे। सस्ते टेबलेट पीसी आकाश के विनिर्माण के लिए दूसरी दौर की बोली इसी साल बाद में शुरू होने की उम्मीद है।
हालांकि अभी निविदा का समय और कितने टेबलेट बनाए जाने हैं, के बारे में कुछ तय नहीं हुआ है। दुनिया के सबसे सस्ते टेबलेट पीसी आकाश को पिछले साल अक्तूबर में दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल ने पेश किया था। इसका कीमत मात्र 2,276 रुपये है।
वहीं हाईएंड के टेबलेट पीसी का दाम 25,000 से 40,000 रुपये के बीच है। हम आपको बता दें एचसीएल इंफोसिस्टम्स को सरकार ने 35 डॉलर में टैबलेट बनाने के लिए चुना था, लेकिन बाद में यह डील फाइनल नहीं हो पाई।14,800 रुपए में लीजिए एचपी का नया बजट लैपटॉप
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications