Home
News

Valentine's गिफ्ट स्पेशल: 15,000 रुपए में यहां मिल रहे हैं iPhone

By Neha

वैलेंटाइन्स डे के मौके पर कई ई-कॉमर्स वेबसाइट और स्मार्टफोन कंपनियां सेल और ऑफर पेश कर रही हैं। इन ऑनलाइन सेल में स्मार्टफोन पर न सिर्फ डिस्काउंट मिल रहा है, बल्कि कई ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। अगर आप अपने पार्टनर को वैलेंटाइन्स डे पर स्मार्टफोन देने का सोच रहे हैं, तो हम बता दें कि आप उन्हें आईफोन भी गिफ्ट कर सकते हैं, क्योंकि आपके पास बजट में आईफोन गिफ्ट करने का शानदार मौका है।

वैलेंटाइन्स डे पर शॉपिंग सीजन को देखते हुए प्रायवेट सेक्टर की HDFC बैंक ने भी ऐपल आईफोन पर शानदार ऑफर का ऐलान किया है।

Valentine's गिफ्ट स्पेशल: 15,000 रुपए में यहां मिल रहे हैं iPhone

एचडीएफसी कैशबैक ऑफर में आईफोन 6, आईफोन SE और आईपैड, आईपैड मिनी 4 व आईपैड प्रो जैसे ऐपल प्रॉडक्ट को खरीदा जा सकता है। कंपनी ऐपल आईपैड और आईफोन्स पर 10,000 रुपए तक का कैशबैक और आईफोन्स पर 7000 रुपए कैशबैक ऑफर दे रही है। एचडीएफसी कैशबैक ऑफर में iPhone SE के 32GB स्टोरेज को सिर्फ 15,000 रुपए में खरीदा जा सकता है।

Best Gmail Tricks for android users (Hindi)

इसके अलावा iPhone 6 को इस ऑफर में 20,000 रुपए में खरीद सकते हैं। बता दें कि iPhone SE का मार्केट प्राइस 22,000 रुपए और iPhone 6 का मार्केट प्राइस 27,000 रुपए है। ऐपल आईपैड 9.7-इंच डिसप्ले और 32GB स्टोरेज (वाईफाई के साथ) वेरिएंट को इस ऑफर के तहत 15,000 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसका मार्केट प्राइस 25,000 रुपए है। कंपनी आईपैड के अन्य मॉडल्स पर भी 10,000 रुपए तक का कैशबैक दे रही है।

इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को HDFC डेबिट या क्रेडिट कार्ड से ही ऐपल के आधिकारिक स्टोर से खरीदारी करनी होगी। अन्य किसी ऑनलाइन स्टोर से ऐपल के प्रॉडक्ट को एचडीएफसी बैंक के कार्ड्स से खऱीदने पर ये ऑफर वैलिड नहीं होगा। ये ऑफर सिर्फ लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए है और इसका फायदा सिर्फ 9 फरवरी से 14 फरवरी के बीच ही लिया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
HDFC bank Apple iPhones aur ipad par cashback offer kar raha hai. iss cashbabk offer me iPhone ko 15000 rs me kharida ja sakta hai.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X