ये रहा Amazon Prime का सस्ता प्लान, अब मौज से देखें Panchayat का तीसरा सीजन
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पंचायत सीरीज को लोगों का बहुत प्यार मिला है। इस सीरीज को दर्शकों ने बेहद ही पसंद किया है। अब इस सीरीज का तीसरा सीजन भी रिलीज किया जा चुका है। बता दें कि Panchayat के तीसरे सीजन को आप सिर्फ Amazon Prime पर ही देख सकते हैं।
लेकिन कुछ लोग ऐसे भी ही है, जिनके पास Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन ना होने की वजह से वे इस सीजन को अभी तक देख नहीं पाएं है। तो यहां हम आपके लिए कुछ खास लेकर आएं है, जिसके माध्यम से आप पंचायत का तीसरा सीजन आसानी से देख सकेंगे। साथ ही आपके पास बेहद ही सस्ते में अपनी मन-पसंद की सीरीज देखने का यह शानदार मौका होगा।

कितने में मिल रहा Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन
दरअसल, यूजर्स Amazon Prime पर 67 रुपये का मंथली सब्सक्रिप्शन खरीद कर Panchayat वेब सीरीज के साथ-साथ और भी कई सारी नई मूवी और शो का आनंद ले सकेंगे। Amazon Prime Lite का एनुअल सब्सक्रिप्शन आपको मात्र 799 रुपये में मिल रहा है, जिसका मंथली खर्च महज 67 रुपये है। इस प्लान की मदद से यूजर्स एक डिवाइस, टीवी या फिर मोबाइल में अपनी पसंद की मूवी और सीरीज का लाभ ले सकेंगे।
Amazon Prime Lite मेंबरशिप के लाभ
Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन में वन डे डिलीवरी, शेड्यूल डिलीवरी जैसे ऑप्शन भी मिलते हैं। इस प्लान से यूजर्स को अपने फेवरेट शो और मूवी को 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ देखने का मौका मिलेगा। लेकिन आपका यह भी जानना जरूरी है कि Amazon Prime वीडियो सब्सक्रिप्शन की अपेक्षा Amazon Prime Lite के सब्सक्रिप्शन में आपको अधिक विज्ञापन देखने की समस्या का सामना का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही प्राइस रीडिंग और प्राइम म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन भी आपको नहीं मिलेगा।

Amazon Prime का एनुअल सब्सक्रिप्शन
Amazon Prime Lite की तरह ही Amazon Prime का भी एनुअल सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है। यह आपको 1499 रुपये में मिलेगा, जबकि 3 माह का सब्सक्रिप्शन 599 रुपये में मिलेगा। मंथली सब्सक्रिप्शन के लिए आपको 299 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। लेकिन इसमें आपको एक फायदा मिलेगा। इस सब्सक्रिप्शन से एक साथ 3 डिवाइस कनेक्ट किए जा सकते हैं और एक वक्त में 2 डिवाइस कनेक्ट कर एक साथ मूवी और टीवी देखी जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








