हमेशा एक ही तरह के कपड़े क्यों पहनते हैं जुकरबर्ग, देखें उनकी वार्डरॉब..!
यदि हम अरबों की कंपनी के मालिक हों, हर दिन करोड़ों रुपए कमाते हों तो हम खुद पर व अपने कपड़ों पर हर दिन खर्च करेंगे। हर तरह के डिज़ाइनर कपड़े हमारे पास होंगे। हमारी वार्डरॉब तरह तरह के रंग बिरंगे कपड़ों से भरी होगी। लेकिन फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग हमेशा एक ही तरह के कपड़े पहनते हैं, ग्रे रंग की टी-शर्ट।

जुकरबर्ग ने हाल ही में फेसबुक पर अपनी वार्डरॉब की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'पेटरनिटी लीव के बाद आज ऑफिस का पहला दिन है, क्या पहनू समझ नहीं आ रहा है।' इस तस्वीर में ग्रे रंग की दो तरह की कई सारी टी शर्ट दिखाई दे रही थी।

एक ही तरह के कपड़े पहनने पर जुकरबर्ग कहते हैं कि ऐसा करने से वह अपने काम पर अधिक फोकस और बेहतर कर पाते हैं। उन्हें क्विक डिसिजन लेने में भी काफी मदद मिलती है।
जुकरबर्ग के ये कपड़े भले ही हमें डल और बोरिंग लगें लेकिन ऐसा करने के पीछे उनका कारण आपको जरुर प्रभावित करेगा।


Click it and Unblock the Notifications








