जानिए क्यों पीएम मोदी ने बैंगलोर के इस लड़के को ट्विटर पर किया फॉलो!
देख के प्रधानमंत्री मोदी ने जब बंगलुरु के आकाश जैन को किया फॉलो
सपनों का कोई कद नहीं होता, सपनों की कोई सीमा नहीं होती। सपने क्लास और रुतबा देखकर नहीं आते हैं, सपने तो बस आँखों और दिल में बस जाते हैं। लेकिन कई बार हमारे साथ ऐसी चीजें होती हैं, जो हम सपने में भी नहीं सोच सकते हैं। ऐसा ही कुछ बैंगलोर के आकाश जैन के साथ हुआ, जब आकाश को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर फॉलो किया।

आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसा इस नौजवान ने क्या किया कि पूरी दुनिया में केवल 1700 लोगों को फॉलो करने वाले मोदी आकाश के फॉलोअर बन गए। तो आपको बता दें कि यह सब आकाश और उनके परिवार की ओर से लिए गए एक छोटे लेकिन सराहनीय इनिशिएटिव के कारण हुआ।
दरअसल आकाश की बहन की शादी के लिए जो इनविटेशन कार्ड्स प्रिंट हुए उनमें 'स्वच्छ भारत' का लोगो भी प्रिंट किया गया। इसी कार्ड को आकाश ने ट्विटर पर पोस्ट किया और पीएम मोदी को भी टैग कर दिया। आकाश के इस ट्वीट को भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने रेट्वीवीट किया और आकाश के परिवार के इस शानदार इनिशिएटिव की सराहना भी की।
यहां तक तो ठीक था, लेकिन आकाश को सरप्राइज तब मिला जब आकाश के इस ट्वीट को पीएम मोदी ने रेट्वीवीट किया और साथ ही आकाश को फॉलो भी। इसके बाद आकाश ने पीएम मोदी को धन्यवाद कर ट्वीट किया, और लिखा कि 'दुनिया में सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले शख्स ने मुझे फॉलो किया इसके लिए बेहद सम्मानित महसूस करता हूं।'
आकाश के अनुसार यह पूरा आईडिया उनके पिता जी का था। जो कि लंबे समय से मोदी के इस इनिशिएटिव को फॉलो कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications







