Home
News

एयरटेल, वोडाफ़ोन और आईडिया, सबसे कम है जियो 4जी इंटरनेट की स्पीड

रिलायंस जियो स्पीड को लेकर यूज़र्स की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। हालाँकि कंपनी का कहना है कि ऐसा नहीं है, लेकिन क्या आप जानते हैं जियो की 4जी स्पीड क्या है?

By Agrahi

रिलायंस जियो इस समय देशभर में छाया हुआ है। हर तरफ रिलायंस जियो के ही चर्चें हैं। जियो का वेलकम ऑफर पिछले कुछ समय से छाया हुआ है। एक दम मुफ्त में उपलब्ध इस सिम को कोई इस्तेमाल करना चाहता है, क्योंकि केवल सिम ही नहीं बल्कि इसकी सभी सेवाएँ भी एकदम मुफ्त हैं। अब फ्री चीजें किसे पसंद नहीं होती हैं।

जियो के ऐसे आकर्षक ऑफर के बाद इस सिम की डिमांड काफी अधिक बढ़ चुकी है। यूज़र्स की संख्या अधिक बढ़ने से जियो के नेटवर्क और स्पीड आदि पर असर पड़ा है। जाहिर है कि लोड बढ़ने से ऐसा हुआ है।

हाल ही में कई यूज़र्स की जियो को लेकर कई शिकायतें आई हैं, जिनमें से एक है कि जियो 4जी इंटरनेट स्पीड काफी स्लो हो चुकी है। इतना ही नहीं आप यह सुनकर हैरान हो जाएंगे कि जियो 4जी की स्पीड एयरटेल, आईडिया और वोडाफ़ोन 4जी से भी कम हो गई है।

रिलायंस जियो ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है

रिलायंस जियो ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है

रिलायंस जियो के अनुसार कंपनी ने केवल एक महीने के समय में करीब 16 मिलियन सब्सक्राइबर्स अपने नेटवर्क में जोड़ लिए हैं। हर कोई जियो सिम और उसके फ्री वेलकम ऑफर का लाभ उठाना चाहता है। कंपनी की ओर से दी जा रही यह मुफ्त सेवाएं ही इसे हिट बना रही हैं।

अधिक डाटा खर्च

अधिक डाटा खर्च

रिलायंस जियो 4जी नेटवर्क पर हर दिन काफी अधिक डाटा खर्च होता है। यदि गौर से देखें तो एक दिन में करीब 16,000 टीबी डाटा, जो कि काफी अधिक है। यह चाइना मोबाइल के 12,000 टीबी प्रति दिन और वोडाफोन ग्लोबल के 6,000 टीबी प्रति दिन से काफी ज्यादा है।

जियो 4जी स्पीड है सबसे कम

जियो 4जी स्पीड है सबसे कम

जियो के अधिक यूज़र्स और अधिक डाटा खर्च के कारण जियो की स्पीड काफी कम हो गई है। ट्राई के अनुसार जियो की 4जी स्पीड सबसे कम 6.2एमबीपीएस है। एयरटेल की स्पीड 11.4एमबीपीएस है जबकि वोडाफोन की 7.6एमबीपीएस और आईडिया 4जी की 7.3 एमबीपीएस है। इतना ही नहीं रिलायंस की 4जी स्पीड भी 7.9 एमबीपीएस है।

जियो के पास है इसका जवाब

जियो के पास है इसका जवाब

रिलायंस जियो के पास इन सब का जवाब है। सर्विस प्रोवाइडर ने अपने यूज़र्स से स्लो स्पीड की शिकायत करने से पहले डाटा यूसेज चेक करने की सलाह दी है। हो सकता है कि यूज़र्स हर दिन 4जीबी की लिमिट से अधिक डाटा खर्च कर रहे हैं।

2017 जनवरी तक का समय है

2017 जनवरी तक का समय है

रिलायंस जियो की स्पीड भले ही स्लो है, लेकिन यूज़र्स इसे फ्री डाटा और कॉलिंग के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं। साथ ही जियो के कॉलिंग में भी परेशानी है। जियो के पास इन सब को ठीक करने के लिए जनवरी तक का समय है।

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

 
Best Mobiles in India

English summary
Here's Why Reliance Jio 4G Data Speed is Slow: 5 Things to Know. Read more in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X