हेक्साकॉप्टर ड्रोन क्या होते हैं
ड्रोन जिसे हम मानव रहित विमान भी कहते हैं, शार्ट फार्म में इसे (यूएवी) कहते हैं। बिना पायलेट के ड्रोन को रिमोट कंट्रोल से उड़ाया जाता है या फिर कुछ ड्रोन प्री लोडेड गाइडेड मैप से उड़ान भरते हैं। अब आपने ड्रोन को ज्यादातर शादी पार्टी और एडवेंचर से जुड़ी वीडियोग्राफी करते देखा होगा लेकिन अब ड्रोन इससे एक कदम आगे बढ़कर कई दूसरे काम भी कर रह हैं।
ड्रोन की अपनी कुछ खासियते होती है जैसे ये भार में काफी हल्के होते है, इनकी स्पीड 70 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक होती है वहीं रेसिंग ड्रोन 160 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से उड़ सकते हैं। दुनिया का सबसे तेज ड्रोन 360 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है जो एक वर्ल्ड रिकार्ड है।

हेक्साकॉप्टर ड्रोन क्या होते हैं?
हेक्साकॉप्टर ड्रोन में 6 प्रोपेलर्स या कहें रोटर होते हैं। ये ड्रोन अपने छह विंग की वजह से काफी स्थिर और भरोसे वाले होते हैं । क्वाडकॉप्टर ड्रोन की तुलना में इनमें एक एक्ट्रा रोपेलर जोड़ा जाता है ताकि अगर एक रोटर खराब हो जाए तो भी ड्रोन उड़ान भरने में सक्षम रहे। इसलिए हेक्साकॉप्टर बेहद सुरक्षित और विश्वसनीय माने जाते हैं।
हेक्साकॉप्टर ड्रोन का उपयोग कौन-कौन से कामों के लिए किया जा सकता है
1. एरियल फोटोग्राफी और विडियोग्राफी
2. निर्माण स्थलों और भवनों का निरीक्षण
3. कृषि क्षेत्रों की निगरानी और मैपिंग
4. बचाव और राहत अभियान
5. सीमा सुरक्षा और निगरानी
6. वैज्ञानिक अनुसंधान और डेटा संग्रह
इन ड्रोन को उड़ाने के लिए पायलट को विशेष प्रशिक्षण और लाइसेंस की जरूरत होती है। हालांकि, गैर-व्यावसायिक उपयोग के लिए कोई भी आम व्यक्ति हेक्साकॉप्टर ड्रोन खरीद सकता है। ये थोड़े महंगे होते हैं क्योंकि इनमें एक्ट्रा विंग और हाईटेक हार्डवेयर लगा होता है।
आम तौर पर हेक्साकॉप्टर ड्रोन 10,000 रुपये से लेकर लाखों रुपये तक के होते हैं। ज्यादा बैटरी लाइफ, कैमरा क्वालिटी और हर तरह की उड़ान के लिए ज्यादा महंगे मॉडल चुने जाते हैं। आम लोगों के लिए कम कीमत के हेक्साकॉप्टर ड्रोन उपलब्ध हैं जिनका उपयोग वे मनोरंजन और शौक के लिए किया जाता है। हालाकि जगह के हिसाब से ड्रोन उड़ाने के नियम-अलग-अलग होते है।


Click it and Unblock the Notifications








